बच्चों का आत्मविश्वास कम करती हैं ये चीजें, बनाएं दूरी
By Mahima Sharan15, Jul 2024 08:27 PMjagranjosh.com
आत्मविश्वास कैसे होता है कम?
आत्मविश्वास बच्चे के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो जीवन के उतार-चढ़ाव से निपटने की उनकी क्षमता देता है। वहीं, कुछ बच्चों में बहुत कम आत्मविश्वास होता है। आइए जानते हैं उसकी वजह के बारे में-
आलोचना
जब बच्चे को बार-बार कहा जाता है कि उनके प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, तो वे अपनी क्षमताओं पर संदेह करना शुरू कर देते हैं और नई चुनौतियों से कतराने लगते हैं। आलोचना बच्चों के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ती है।
ओवर प्रोटेक्टिव पेरेंट्स
माता-पिता के लिए अपने बच्चों को नुकसान से बचाना स्वाभाविक है,लेकिन हद से ज्यादा बच्चों की रक्षा करना उन्हें डरपोक बना सकता है। ऐसे में बच्चे भविष्य में कोई भी निर्णय खुद नहीं ले पाते।
हद से ज्यादा अपेक्षाएं
अपेक्षाएं बच्चों को सफल होने के लिए प्रेरित कर सकती हैं, लेकिन हद से ज्यादा उम्मीदें उन्हें तनावग्रस्त बना सकती है। यह सीधा उनके मानसिक विकास पर असर डालती है।
तुलना करना
किसी बच्चे की तुलना उसके भाई-बहनों, सहपाठियों या किसी अन्य बच्चों से करना, उनके आत्मविश्वास को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से बच्चे खुद पर शक करने लगते हैं।
प्रशंसा न करना
प्रशंसा करने से न केवल बच्चों को बल्कि बड़ो का भी मनोबल मजूबत होता है। उन्हें और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती हैं। वहीं, जब किसी बच्चे की प्रशंसा नहीं होती हैं, तो उन्हें अपनी प्रयासों पर संदेह होता हैं जिससे उनका आत्मविश्वास कम होता है।
इमोशनल बच्चे
कुछ बच्चे भावनात्मक रूप से बहुत ही कमजोर होते हैं। वे छोटी-छोटी बातों पर रोने लगते हैं। ऐसे बच्चे जीवन में कभी भी असफलता को स्वीकार नहीं पाते। ऐसे में बच्चों को यह सीखाने की जरूरत है कि असफलता अस्थिर है। सफल होने के लिए असफलता से गुजरना पड़ता है।
गलतियों पर सजा मिलना
यह बेहद ही जरूरी है कि बच्चों को उनकी गलती पर टोका जाए और जरूरत पड़ने पर डांटा भी जाएं। लेकिन कुछ माता-पिता ऐसे होते हैं जो अपने बच्चों को हर छोटी-मोटी गलतियों के लिए सजा देते हैं, ऐसे में बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर होता है और वे डरपोक बनते हैं।
बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना है, तो इन बातों का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है।शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ