बच्चे को रखना है मेंटली एक्टिव, डेली रूटीन में शामिल करें ये चीजें


By Mahima Sharan17, Jun 2024 11:09 AMjagranjosh.com

बच्चे बनेंगे मेंटली स्ट्रांग

हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनके बच्चों का फ्यूचर सिक्योर हो और वो जीवन में बहुत तरक्की करें। लेकिन हर बच्चों की लर्निंग स्किल एक समान नहीं होती। किसी को चीजें बहुत जल्दी समझ आ जाती हैं, तो किसी को देरी से। इसलिए यहां कुछ डेली आदतों के बारे में बताया गया है जो आपके बच्चों को मेंटली एक्टिव बनाने में मदद करेंगी।

पहेलियां हल करवाएं

दिमाग तेज करने के लिए पहेलियों वाले गेम सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। ऐसे में आप बच्चों को हर रोज 15-20 मिनट पहेलियां हल करने के लिए दे सकते हैं। इससे बच्चों का दिमाग तेज होता है।

मेडिटेशन

बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करना सबसे अच्छा विकल्प है। ऐसे में बच्चों को रोजाना मेडिटेशन करने की सलाह दें। इससे बच्चों का दिमाग शांत और नियंत्रण में रहता है।

इमेजीनेशन

आप बच्चों की कल्पना शक्ति को बढ़ाकर भी उनके दिमाग को तेज कर सकते हैं। मजबूत कल्पना शक्ति से बच्चों की सोचने की शक्ति का भी विकास होता है। वहीं, विज़ुअलाइज़ेशन की मदद से बच्चे पढ़ी हुई चीज़ों को भी लंबे समय तक याद रख सकते हैं।

बच्चों को डांस करवाएं

डांस बच्चों के लिए सबसे अच्छा शारीरिक और मानसिक व्यायाम माना जाता है। नियमित रूप से डांस करने से न केवल बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि उनका दिमाग भी सक्रिय और मजबूत रहता है।

उन्हें शतरंज खेलने दें

बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए शतरंज का खेल भी सबसे अच्छा हो सकता है। शतरंज खेलने से लोगों का मानसिक विकास तेजी से होने लगता है। ऐसे में आप शतरंज में रुचि पैदा करके बच्चों का दिमाग तेज कर सकते हैं।

इन चीजों को डेली रूटीन में शामिल करवा कर आप अपने बच्चों को मेंटली स्ट्रांग बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

पढ़ा हुआ भूल जाते हैं तो करें ये 5 उपाय