डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो इन 8 चीजों से बनाएं दूरी


By Mahima Sharan10, Jun 2024 01:17 PMjagranjosh.com

तनाव होगा दूर

आज के समय में डिप्रेशन और एंजायटी बहुत ही आम बात हो गई हैं। बदलते लाइफस्टाइल के साथ लोगों का तनाव भी बढ़ रहा है। इसलिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपके डिप्रेशन को झट से दूर भगा देंगे-

अपनी समस्याओं को नजरअंदाज करना

चाहे आप अपनी परेशानियों से कितने भी हताश क्यों न हो, लेकिन कभी भी उन चीजों से मुंह न होड़े। अपनी समस्याओं के बारे में गहराई से सोचे और उसका समाधान निकालें।

नींद पैटर्न

नर्वस सिस्टम को शांत रखने के लिए अच्छी नींद बेहद ही जरूरी है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें, इससे आपको अंदर से अच्छा महसूस होगा।

खुद को घर के अंदर बंद रखना

जब भी आप डिप्रेश महसूस करें तब खुद को घर से बाहर निकालें। जब आप खुद को घर से बाहर निकाल कर प्राकृतिक में लेकर जाते हैं, तब आप बहुत ही रिफ्रेशिंग महसूस करते हैं। साथ ही दिमाग को भटकाने में मदद मिलता है।

निराशाजनक खबरों पर ध्यान केंद्रित करना

जब भी आप स्ट्रेस में रहे तक खुद को निगेटिव खबरों से दूर रखें जैसे कि न्यूज, सोशल मीडिया। इस तरह की खबरें आपको तनाव से बाहर निकालने में मदद करती हैं।

भागना नहीं

हमें सोशल मीडिया या वीडियो गेम की मदद से अपनी भावनाओं से भागने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय, हमें अपनी भावनाओं के साथ बैठना और उन्हें स्वस्थ तरीके से संबोधित करना सीखना चाहिए।

दोषी महसूस करना

कई बार हमारे डिप्रेशन का सबसे बड़ा कार है हम खुद होते हैं। कुछ भी गलत होने पर हम खुद को दोष देना शुरू कर देते हैं। इसलिए खुद को दोष देना बंद करें। ध्यान रखें कि इस दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं हैं।

तुलना

हर कोई एक दूसरे से अलग है, इसलिए कभी भी अपनी तुलना किसी और से न करें। हमारे सोचने-समझने की शक्ति भी एक दूसरे से अलग होती है इसलिए दूसरों के तरह बनने की कोशिश न करें।

अगर आप डिप्रेशड नहीं रहना चाहते हैं, तो इन बातों को हमेशा दिमाग में रखें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ  

Top 7 Office Habits Of Successful Interns