ऐसी चीज़ें जिन्हें करने से आपको अपने बच्चे को कभी नहीं रोकना चाहिए


By Mahima Sharan20, Mar 2025 07:14 PMjagranjosh.com

बच्चों को खोज करने, सीखने और बढ़ने दें

बच्चों को कोशिश करने, सीखने और बढ़ने के लिए चुनौती देने से आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्हें कुछ नया करने से हतोत्साहित न करें, क्योंकि इससे उनकी क्रिएटिविटी कम होती है।

क्रिएटिविटी खोजना

अपने बच्चों को पेंटिंग, ड्रॉइंग या सृजन करने के लिए चुनौती दें। उन्हें कला, संगीत या कहानी सुनाने के माध्यम से खुद को व्यक्त करने दें।

प्रश्न पूछना

बच्चे जिज्ञासु होते हैं। उन्हें 'क्यों' या 'कैसे' पूछने से कभी न रोकें। उनके प्रश्नों का उत्तर देने से उनकी सोच, ज्ञान और नई चीजें सीखने में आत्मविश्वास का निर्माण होता है।

कोई नया शौक आज़माना

बच्चे चीजों को लेकर जल्दी से अट्रैक हो जाते हैं। उन्हें हमेशा कुछ न कुछ नया सीखना होता है, इसलिए बच्चों को कुछ नया सीखने से कभी न रोके।

गलतियां करना

बच्चों को गलतियां करने दें और उनसे सीखें। गलतियां उन्हें लचीलापन, दृढ़ता और समस्या का हल करने की क्षमता देती है।

खुद को एक्सप्रेस करना का मौका

उन्हें अपने विचारों को सही तरीके से व्यक्त करना सिखाएं। बच्चों को इतनी क्षमता दें कि वे स्वतंत्र तौर पर अपने विचारों को खुलकर आपसे बोल सकें।

बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इन चीजों का होना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

कीबोर्ड में Space Key बड़ी क्यों होती है?