क्रिएटिव राइटिंग के शानदार टिप्स


By Priyanka Pal18, Jan 2025 06:25 PMjagranjosh.com

क्रिएटिविटी का काम हर कोई करना चाहता है, लेकिन सवाल यह है कि ये क्रिएटिविटी बढ़ाई कैसे जाए। आज हम शेयर करने जा रहे हैं क्रिएटिव राइटिंग से जुड़े टिप्स।

रेगुलर लिखना

हर दिन थोड़ा लिखने की प्रैक्टिस आपकी क्रिएटिविटी को बड़ाने का काम करती है। चाहे आप कुछ भी लिखें, नियमितता से आपकी लेखन शैली बेहतर और मजबूत होती जाती है।

थिंकिंग

रोजमर्रा की चीजों को नए नजरिए से देखने की कोशिश करें, अपने विचारों को शब्दों में ढालने के लिए अपनी थिंकिंग पावर का सही इस्तेमाल करें।

रिसर्च

अच्छी किताबें, आर्टिकल और ब्लॉग को पढ़कर आप अपने लेख को पुख्ता बना सकते हैं। इसी के साथ नए शब्द, वाक्य रचना और लेखन शैली सीखने के लिए आपको प्रेरणा मिलती है।

लेखन उद्देश्य

सोचें कि आप किसके लिए लिख रहे हैं और आपका संदेश क्या है। अपने विषय से भटके बिना सही और सटीक जानकारी के साथ अपनी लेखन शैली के साथ लेख को लिख सकते हैं।

स्ट्रॉन्ग ओपनिंग

आपके लेख की शुरुआत ऐसी होनी चाहिए, जो पाठक का ध्यान खींच सके। कोई सवाल, विचार स्टेटमेंट या रोचक डायलॉग से शुरुआत करें आप कर सकते हैं।

संवेदनाएं

अपने लेखन में इमोशन्स को शामिल करें, पाठकों को महसूस कराएं कि वे आपकी कहानी का हिस्सा हैं।

रिवाइज और एडिट

पहली बार में लिखे गए अपने लेख को आप आखिरी ना मानें। अपने लेख को बार-बार पढ़ें और उसे बेहतर बनाने के लिए एडिट करें।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

अगर आपमें होंगी ये 7 आदतें, तो मिलेगी सरकारी नौकरी