By Priyanka Pal04, Mar 2025 03:10 PMjagranjosh.com
काम पूरा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
क्या आपके साथ कभी ऐसा होता है कि कई बार काम की शुरुआत तो जोश में कर लेते हैं, लेकिन बीच में ही काम छोड़ देते हैं। आगे जानिए काम को पूरा करने के लिए अपनाए जाने वाले टिप्स।
क्लियर गोल
जब तक आपका लक्ष्य स्पष्ट नहीं होगा, तब तक आप ट्रैक पर नहीं रह पाएंगे। SMART Goal के जरिए आप अपने काम को शुरू करने के बाद उसे खत्म भी आसानी कर सकते हैं।
फोकस बनाए रखें
मल्टी-टास्किंग से काम में फोकस नहीं रहता इससे आपका मन भटकता रहता है। काम के दौरान मोबाइल नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया को बंद करें और पहले शुरू किए गए काम को खत्म करें।
प्रायोरिटी
जो काम आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, उसे सबसे पहले करें। बाकि काम के लिए शेड्यूल बनाकर आगे बढ़ सकते हैं।
टाइम मैनेजमेंट
25 मिनट लगातार काम करें, फिर 5 मिनट का ब्रेक लें। अपना बेस्ट टाइम पहचानें और उसी दौरान मुश्किल काम करें।
डेडलाइन
हर काम के लिए एक समय-सीमा तय करें, खुद को छोटे लक्ष्य दें। इसी के साथ आप तय समय में काम खत्म करने के लिए Timer का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि काम समय से पहले किया जा सके।
मोटिवेट करें
छोटे-छोटे लक्ष्यों को पूरा करने के बाद खुद को रिवॉर्ड दें, सफल लोगों की आदतों को अपनाएं और उनसे प्रेरणा ले सकते हैं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।