By Mahima Sharan13, Oct 2024 12:13 PMjagranjosh.com
एग्जाम की तैयारी कैसे करें?
वैसे तो परीक्षा की तैयारी हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप 15 दिनों में एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।
खुद को हमेशा प्रेरित रखें
अगर आप आत्मविश्वास से सोचते हैं, तो आप निश्चित रूप से दबाव महसूस नहीं करेंगे। पढ़ाई कभी भी प्रेशर में नहीं हो सकती है, इसलिए हमेशा खुद को प्रेरित रखें।
ध्यान भटकाने से बचें
परीक्षा तक सोशल मीडिया या किसी अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों का उपयोग करना बंद करें।
ऑनलाइन समय को समझदारी से खर्च करें
आप ऑनलाइन अपना समय किस पर खर्च करते हैं, इस बारे में जानकारी रहें। रिवीजन वाली वीडियो, रिसर्च आदि के लिए बहुत सारे प्लेटफॉर्म हैं जो आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
रिवीजन प्लान
बैठकर रिवीजन प्लान बनाएं। मुश्किल चैप्टर को प्राथमिकता दें और उन्हें ज्यादा समय दें। दैनिक लक्ष्य निर्धारित करें और अपने द्वारा तय किए गए भाग को पूरा करें।
स्मार्ट सिलेक्टिव स्टडीज
सिलेक्टिव स्टडीज करें लेकिन स्मार्ट तरीके से। परीक्षा में ज्यादा वेटेज वाले चैप्टर पर ज़्यादा ध्यान दें, लेकिन हर चैप्टर को एक बार ज़रूर पढ़ें, भले ही कोई चैप्टर कम वेटेज वाला हो।
एग्जाम पैटर्न को समझें
एग्जाम पेपर के पैटर्न को समझें और उन्हें हल करने की कोशिश भी करें। रोज़ाना 2 पेपर हल करने की कोशिश करें जैसे कि आप परीक्षा हॉल में असली परीक्षा दे रहे हों।
इन तरीकों से आप खुद 15 दिनों में एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ