नेगेटिव इमेज सुधारने वाली 10 आदतें


By Mahima Sharan09, Sep 2024 06:15 PMjagranjosh.com

नकारात्मक छवि कैसे सुधारे?

कई बार जाने-अनजाने में हम लोगों के सामने अपनी नकारात्मक छवि बना देते हैं, जिसके कारण कोई भी हम पर विश्वास नहीं कर पाता। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी नकारात्मक छवि को सुधार सकते हैं।

अपने फैसले खुद न लेना

कई बार हम अपने फैसलों के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। ऐसा कर के बेशक आपको यह लगे कि आपको लोगों की राय मिल रही है, लेकिन यह आपकी पर्सनैलिटी पर निगेटिव असर डालता है। हर कोई ऐसे इंसान से दूर रहना चाहता है, जो अपने फैसलों के लिए स्वयं जिम्मेदार न हो।

असंभव शब्द का इस्तेमाल

कुछ लोगों की आदत होती है वे किसी काम को करने से पहले ही असंभव बोल देते हैं, लेकिन यह आदत आपकी पर्सनैलिटी पर निगेटिव असर डालती है। आपकी बातें को सोच-समझकर लोगों के सामने बोलें।

तेज बोलना

जोर-जोर से बाते करना आपकी पर्सनैलिटी को खराब करता है। अपनी बातों के धीमें और हल्के अवाजों में कहें। तेज बोलने वाले लोगों को कोई भी पसंद नहीं करता, क्योंकि ऐसे लोग अपने अलावा किसी दूसरे की बातों को नहीं सुनते।

दूसरों के काम में ताक-झांक

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे दूसरों के काम में ताक-झांक करते हैं और इधर की बात उधर करते हैं। ऐसे लोगों पर कोई भी भरोसा नहीं करता। इसलिए अपने काम से मतलब रखना सीखें।

थैंक्यू और सॉरी जैसे शब्द न बोलना

एक सभ्य व्यक्ति की पहचान होती है कि वे दूसरों की मदद की सराहना करते हैं। इसलिए जब भी कोई आपकी मदद करें तब उनका शुक्रियाअदा करें और अपनी गलतियों को स्वीकार कर के माफी मांगना सीखें।

देरी से पहुंचना

बार-बार देरी से पहुंचना आपकी पर्सनैलिटी पर नेगेटिव प्रभाव डालती हैं। इसलिए जब भी आपको किसी भी मीटिंग में पहुंचना हो, वहां 10 मिनट पहले पहुंचने का प्रयास करें।

सामने वाली की बात न सुनना

कुछ लोग बिना किसी की बात पूरी हुए अपनी बातें बोलना शुरू कर देते हैं। इसलिए दूसरों की दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें।

इन टिप्स की मदद से आप अपनी खराब पर्सनैलिटी को अच्छा बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

नामुमकिन को मुमकिन बना सकती हैं लोगों की ये 10 अच्छी आदतें