By Mahima Sharan21, Aug 2024 04:42 PMjagranjosh.com
शांत और शक्तिशाली
हर परिस्थिति में खुद को शांत रखना बेहद ही जरूरी है। शांति ही शक्तिशाली व्यक्ति का हथियार है। अगर आप भी शांत और शक्तिशाली बनना चाहते हैं, तो यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं।
निजी जिंदगी को निजी ही रखें
अपनी दिनचर्या या शौक को मिलाकर चीजों को दिलचस्प बनाए रखें। लोगों को उत्सुक रखने के लिए अपने बारे में बस इतना ही शेयर करें। अपनी निजी जिंदगी को ज़्यादा शेयर करने की ज़रूरत नहीं है।
आत्मविश्वास के साथ रहे
आत्मविश्वास के साथ चलें और जहां भी जाएं वहा अपना रुतबा बनाएं। भले ही आप नर्वस महसूस कर रहे हों, एक मज़बूत मुद्रा आपको ज़्यादा शक्तिशाली दिखा सकती है। लोगों से बात करते वक्त अपना सिर ऊपर रखें।
आराम से बोले
आराम से रहें आराम से बात करें और अपने शब्दों को जल्दी-जल्दी न बोलें। इससे आत्मविश्वास और विचारशीलता का भाव आता है। अपने शब्दों को धीरे-धीरे बोले, ताकि सामने वाला उसे समझ सके।
जवाब नहीं हिंट दें
हर किसी को पूरी बात बताने या जवाब देने की जरूरत नहीं है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने अगले कदम के बारे में हिंट दें।
जानें कि कब डिस्कनेक्ट होना है
शांत और शक्तिशाली पर्सनैलिटी बनाने के लिए समय रहते लोगों से डिस्कनेक्ट होना बेहद ही जरूरी है। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है।
इन टिप्स की मदद से आप एक शांत और शक्तिशाली पर्सनैलिटी पा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
6 Powerful Techniques To Minimise Workplace Negativity