बोरियत को दूर कर ऐसे करें पढ़ाई पर फोकस


By Priyanka Pal05, Mar 2025 02:30 PMjagranjosh.com

बोरियत को दूर कर ऐसे करें पढ़ाई पर फोकस

कुछ सब्जेक्ट मुश्किल, उबाऊ या समझ न आने वाले हो सकते हैं जिसमें पढ़ाई करना आपको बोरिंग लग सकते है। ऐसे में आज जानिए बोरियत पढ़ाई को फोकस के साथ करने तरीकों के बारे में।

पढ़ाई को दिलचस्प बनाएं

जो सब्जेक्ट आपको उबाऊ लगता है, उसे इंटरैक्टिव और मजेदार बनाने के लिए वीडियो लेक्चर्स, एनिमेशन और इन्फोग्राफिक्स के जरिए दिलचस्प बनाया जा सकता है।

पढ़ाई का माहौल

सोशल मीडिया से दूरी बनाएं ताकि ध्यान न भटके, शांत और साफ-सुथरी जगह पर बैठकर पढ़ाई करना आपका फोकस बढ़ा सकता है।

छोटे ब्रेक लें

बिना ब्रेक के लंबे समय तक पढ़ाई करना आपको बोरिंग लग सकता है। 25 मिनट पढ़ाई करें, फिर 5 मिनट का ब्रेक लेना आपका माइंड रिफ्रेश कर सकता है।

मल्टी-टास्किंग

एक समय में सिर्फ एक ही सब्जेक्ट या टॉपिक पर फोकस करें। सभी काम एक साथ करने से आपका फोकस नहीं रह पाता जिससे पढ़ाई डिस्टर्ब होती है।

लक्ष्य तय करें

बिना लक्ष्य के पढ़ाई करने से भी पढ़ाई करना बोरिंग हो सकता है। छोटे-छोटे टारगेट बनाएं और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।

नोट्स बनाएं

महत्वपूर्ण बिंदुओं को अंडरलाइन करें या हाईलाइटर से मार्क करें। माइंड मैप्स, चार्ट और फ्लो डायग्राम बनाएं, जिससे पढ़ाई करना मजेदार लग सकता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Leadership Skills To Teach Your Child