By Mahima Sharan30, Apr 2024 04:55 PMjagranjosh.com
डिजिटल दौर
आजकल बच्चे अपना ज्यादातर समय फोन या टैबलेट पर खेलने में बिताते हैं। लेकिन किताबें पढ़ना इसलिए भी बहुत जरूरी है क्योंकि इससे उनकी पढ़ने की क्षमता और समझ बढ़ती है।
किताबों का महत्व
वहीं, आज के डिजिटल दौर में बच्चे फोन के जितने नजदीक होते जा रहें, वे किताबों से उतने ही दूर हो रहे हैं। यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपने बच्चे को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
खुद भी पढ़ें
बच्चे वही करते हैं, जो वे अपने बड़ो को करते देखते हैं। बच्चे के पहले शिक्षक उनके माता-पिता होते हैं। इसलिए जब आप खुद बच्चों के सामने पढ़ेंगे, तब उनके मन में भी पढ़ने के लिए प्रेरणा जागेगी।
किताबें हमेशा पास में रखें
घर में जहां बच्चे खेलते हैं वहां किताबें रखें ताकि वे खुद किताब उठाकर पढ़ सकें।
उनकी पसंद की किताबें चुनें
बच्चों को पसंद आने वाली चीज़ों से जुड़ी किताबें खरीदें, जैसे जानवर, सुपरहीरो या परियों की कहानियां।
हर दिन पढ़ने के लिए समय निकालें
दिन में एक निश्चित समय पर किताब पढ़ने के लिए समय निकालें। इससे बच्चों में अच्छी आदतें विकसित होंगी।
कहानी को मनोरंजक बनाएं
पढ़ते समय अलग-अलग आवाजों में बात करें या छोटे-छोटे दृश्य बनाएं ताकि बच्चे ध्यान से सुनें।
इन टिप्स से बच्चे बनेंगे बुक लवर। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
घर से दूर रहकर कर रहे हैं पढ़ाई? पैसों को ऐसे करें मैनेज