सर्दियों में नहीं करता पढ़ने का मन? फॉलों करें ये टिप्स


By Mahima Sharan18, Jan 2024 02:03 PMjagranjosh.com

अपने अध्ययन क्षेत्र को थोड़ा आरामदायक बनाएं

ठंड के दौरान यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप किस स्थान पर पढ़ रहे हैं। कोशिश करें कि आपका स्टडी टेबल किसी खिड़की या दरवाजे के पास न हो इससे आपको ज्यादा ठंड लगेगी और अपना मन पढ़ाई से भटक सकता है। आप चाहे तो अपने बिस्तर पर ही फोल्डेबल स्टडी टेबल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्री स्टडी रुटीन

ठंड में पढ़ने के लिए वैसे ही मुश्किलों से भरा होता है। ऐसे में पढ़ाई शुरू करते वक्त यह निश्चित करना कि आपको क्या पढ़ना है वाकई समय कि बर्बादी हो सकती है। इसलिए पढ़ने से पहले यह निर्धारित कर लें कि आपको किस विषय पर अध्ययन करना है।

अपने आप को कार्य में सहज करें

अपने मन को पढ़ाई में ढ़ालने के लिए पहले उन चीजों पर पढ़े जिसे जो आपको बहुत पसंद हो या जिसमें आप उस्ताद हो। ऐसा करने से आपको मनोबल मजबूत होता है साथ ही पढ़ाई में लगन और इंटरेस्ट बढ़ता है।

पोमोडोरो तकनीक

ठंड में लंबे समय तक पढ़ना लगभग असंभव है। इसलिए अपने आप को एक टाइम लिमिट में बांधने की कोशिश करें। पढ़ाई शुरू करने से पहले यह संकल्प ले कि आपको उस टॉपिक को निर्धारित समय के अंतर्गत पूरा करना है। किसी भी विषय को लंबा खींचने का प्रयास न करें इससे वह उबाऊ बन सकता है।

ब्रेक लें

लगातार पढ़ना बुत ही मुश्किल होता है। इसलिए कोशिश करें कि एक टॉपिक पूरा करने के बाद आप नियमित ब्रेक ले। क्योकि ब्रेक लेने से दिमाग को शांति मिलती है और दोबारा से दिमाग तेजी से कार्य करता है फिर चीजें आपको और जल्दी समझ आती है।

अपने  वातावरण को बदलें

जब प्रकृति ठंडा और निराशाजनक मौसम प्रदान करती है, तो एक साधु की तरह अपने घर में छुपे रहने के जाल में न फंसें - आप अलग-थलग महसूस करना शुरू कर सकते हैं, जो आपकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए जगह बदले धूम में भी पढ़ सकते हैं।

एक शीतकालीन अध्ययन समूह प्रारंभ करें

छोटे दिनों और खराब मौसम के कारण, अपने आप को घर पर ही दुबकना और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आकर्षक लगता है, जबकि आपका सामाजिक जीवन कम हो रहा है। लेकिन एक आभासी अध्ययन समूह स्थापित करने के लिए कैनवास जैसे लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग करने से आप दोनों दुनियाओं का सर्वश्रेष्ठ आनंद ले सकते हैं।

व्यायाम करें

लंबे समय तक अध्ययन की अवधि वास्तव में आपके शरीर पर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए छोटे नियमित ब्रेक लेने के अलावा, ठंड का सामना करते हुए थोड़ा सा बाहरी व्यायाम करें। एक्सरसाइज करने से आपका शरीर भी गर्म होगा ऐर मस्तिष्य को भी राहत पहुंचेगी।

हेल्दी डाइट

ठंड में भूख न लगना आम बात है, क्योंकि आलस के कारण हम पूरे दिन अपने बिस्तर पर पड़े रहते है। लेकिन हमारे दिमाग को काम करने के लिए स्वस्थ भोजन की आवश्यकता होती है। इसलिए ठंड के दौरान सही और समय पर खाना बेहद ही जरूरी है।

Money Saving Tricks: स्टूडेंट इन 7 तरीकों से करें पैसों की बचत