बेहतर नोट्स बनाने में काम आएंगे ये 5 टिप्स


By Mahima Sharan07, Jul 2024 02:31 PMjagranjosh.com

एग्जाम के समय में नोट्स को ही सबसे ज्यादा पावरफुल टूल माना जाता है। आपके नोट्स पूरे चैप्टर का एक सार होता है, जो सभी जरूरी कॉन्सेप्ट को हाइलाइट करता है। परीक्षा से पहले अगर कोई आपका सबसे अच्छा साथी है, तो वे हैं आपके नोट्स। इसलिए आज हम जानेंगे कि एक अच्छा नोट्स कैसे लिखें?

नोट को छोटा रखें

नोट्स को शॉर्ट लिखने का प्रयास करें, इसे कठिन न बनाए वरणा एग्जाम में आपको परेशानी हो सकती है। अपने नोट्स में केवल जरूरी प्वाइंट ही लिखें, जो आपको आसानी से याद हो सकते हैं।

सही से स्ट्रक्चर दें

नोट्स में सही से हेडिंग और सब हेडिंग डालें। ऐसा करने से एग्जाम में आप चीजों को अच्छे से समझ सकते हैं और कंफ्यूजन क्रिएट होने से भी बचते हैं।

रंगीन पेन का इस्तेमाल करें

जरूरी प्वाइंट को मार्क करने के लिए हाइलाइटर या रंगीन पेन का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप जरूरी और ज्यादा जरूरी प्वाइंट में अंतर कर पाएंगे।

एक्टिव सुने और स्मार्टली लिखें

जब भी टीचर क्लास में कुछ जरूरी डिस्कस करते हैं, तो उन चीजों को ध्यान से सुने भी समझते हुए स्मार्ट तरीके से नोट्स तैयार करें। जिससे एग्जाम के समय आपको आसानी हो।

रिवीजन

चीजों को लंबे समय तक याद रखने के लिए उन्हें समय-समय पर दोहराते रहना जरूरी है। इसलिए रोजाना कुछ मिनट अपने नोट्स को रिवाइज करने का समय निकाले। ऐसा करने से आप खुद को लास्ट मिनट एग्जाम प्रेशर से निकाल सकते हैं।

इन टिप्स की मदद से आप एक शानदार नोट्स तैयार कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

बच्चों को जरूर पढ़नी चाहिए चेतन भगत की ये 7 किताबें