त्योहारों में पढ़ाई को इन 7 तरीकों से करें मैनेज


By Priyanka Pal15, Oct 2024 06:23 PMjagranjosh.com

त्योहारों में पढ़ाई को मैनेज करना बहुत जरूरी है, लेकिन इसके लिए आपकी प्लेनिंग और शेड्यूल बढ़िया होना चाहिए। आज इस वेब स्टोरी में जानिए 7 बेहतरीन टिप्स के बारे में।

टाइम मैनेजमेंट

आप अपने त्योहार के कामों और पढ़ाई के बीच एक टाइमटेबल बना सकते हैं। सुबह के समय जब सभी लोग आराम कर रहे होते हैं, उस समय को पढ़ाई के लिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

जरूरी सब्जेक्ट को प्राथमिकता

सबसे पहले उन सब्जेक्ट को पढ़कर खत्म करें, जिनमें आपको ज्यादा समय और ध्यान देने की जरूरत है।

छोटे ब्रेक्स

त्योहारों का मजा लेने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में परिवार के साथ समय बिताएं। इससे आपका मन भी तरोताजा रहेगा और पढ़ाई पर फोकस बना रहेगा।

ऑनलाइन एजुकेशन

त्योहारों के दौरान, अगर आप घर पर नहीं हैं, तो भी आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन नोट्स और वीडियो लेक्चर्स का उपयोग कर सकते हैं।

तैयारी

अगर आपको पता है कि किसी खास दिन आप ज्यादा व्यस्त होंगे तो आप त्योहार से पहले पढ़ाई कर सकते हैं।

रात में पढ़ाई

त्योहारों के दौरान दिन में व्यस्त रहना सामान्य है, इसलिए आप रात के समय पढ़ाई कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद

सोने का सही शेड्यूल बनाएं, जिससे कि आप पढ़ाई के लिए एक स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, सही खानपान करें और थोड़ा समय व्यायाम के लिए भी समय निकालें।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Who और Whom: कैसे करें इन शब्दों का सही उपयोग