बच्चों को बनाना चाहते हैं जिम्मेदार, इन आदतों से बनाएं दूरी


By Mahima Sharan21, May 2024 06:22 PMjagranjosh.com

बच्चों की आदतें

माता-पिता बनना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। जब आप माता-पिता की भूमिका में आते हैं तो आपको छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखते हुए बच्चे का पालन-पोषण करना होता है।

बच्चों को बनाए जिम्मेदार

अगर आप चाहते हैं कि बड़े होकर आपका बच्चा जिम्मेदार और दयालु बनें, तो यहां कुछ महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं। अगर आप इन आदतों से दुरी बनाते हैं, तो निश्चित तौर पर आपका बच्चा जिम्मेदार बनेगा।

अत्यधिक सुरक्षात्मक होना

कई माता-पिता अपने बच्चे को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव होते हैं, जिसके कारण बच्चा अपने फैसले खुद नहीं ले पाता है। इससे बच्चा आप पर निर्भर हो जाता है, जो भविष्य में बच्चे के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

इमोशनल इंटेलिजेंस

इमोशनल इंटेलिजेंसी दयालु और जिम्मेदार बच्चों के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भावनात्मक बुद्धिमत्ता में अपनी भावनाओं को पहचानना और व्यक्त करना, दूसरों के साथ सहानुभूति रखना और भावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना शामिल है।

मॉडलिंग बिहेवियर

यदि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे दयालु हों, तो हमें अपनी बातचीत में दयालुता का उदाहरण देना चाहिए। इसी तरह, यदि आप उनमें जिम्मेदारी चाहते हैं, तो आपको इसे अपने कार्यों में दिखाना होगा।

मूल्यों की बात नहीं करना

रोजमर्रा की जिंदगी की भागदौड़ में, हम अक्सर अपने बच्चों के साथ मूल्यों और नैतिकता पर चर्चा करने के महत्व को नजरअंदाज कर देते हैं। जो बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसमें ईमानदारी, सहानुभूति, सम्मान और जिम्मेदारी शामिल है।

इन टिप्स कि मदद से आप अपने बच्चे को जिम्मेदार बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

मॉर्निंग पर्सन इन 10 अच्छी आदतों से करते हैं सुबह की शुरुआत