बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक मार्क्स लाने के टिप्स
By Priyanka Pal08, Feb 2025 12:56 PMjagranjosh.com
हर स्टूडेंट चाहता है कि उसके 90% से ज्यादा मार्क्स आएं। लेकिन इसके लिए स्मार्ट स्टडी और मेहनत करने की जरूरत होती है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए शानदार टिप्स।
कमजोरी पर ध्यान दें
उन सब्जेक्ट और टॉपिक पर ज्यादा ध्यान दें, जो आपको कठिन लगते हैं। डाउट्स को टीचर या दोस्तों से पूछें, ताकि एग्जाम से पहले कोई कंफ्यूजन न रहे।
सिलेबस को समझें
सिलेबस के साथ एग्जाम पैटर्न को भी समझना बहुत जरूरी है। जरूरी चैप्टर पर ध्यान दें और बार - बार रिविजन करें।
टाइम टेबल
बिना टाइम टेबल के पढ़ाई करने से फोकस कम हो जाता है और समय बर्बाद। टाइम टेबल में ब्रेक्स और रिवीजन टाइम भी शामिल करना जरूरी है।
लिखकर प्रैक्टिस
पढ़ाई के दौरान सिर्फ देखने या याद करने के बजाय लिखकर प्रैक्टिस करना जरूरी है। इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बढ़ेगी।
मॉक टेस्ट
टाइम मैनेजमेंट सुधारने के लिए आप मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर सॉल्व कर सकते हैं। पिछले 5 से 10 साल के मॉक टेस्ट सॉल्व करें।
स्मार्ट स्टडी
पूरे सिलेबस को रटने के बजाय कॉन्सेप्ट को समझना बहुत जरूरी है। फ्लो चार्ट, डायग्राम, शॉर्टकट्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल कर आप चीजों को लंबे समय तक याद रख सकते हैं।
पॉजिटिव रहें
रोजाना मेडिटेशन करके आप अपने मन को शांत और पॉजिटिव बनाकर रख सकते हैं। हमेशा खुद से कहते रहें कि मैं अच्छे कर सकता हूं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।