Study Abroad: विदेश में पढ़ने के लिए पास करना होगा ये टेस्ट


By Mahima Sharan05, Jun 2023 03:46 PMjagranjosh.com

विदेश में पढ़ने का सपना

हम में से अधिकतर लोगों का सपना होता है कि हम अपनी हायर एज्युकेशन विदेश के किसी बेस्ट कॉलेज से पूरा करें, लेकिन यह इतना आसान नहीं है।

महत्वपूर्ण परीक्षा

अगर आप भी विदेश में पढ़ने की योजना बना रहे हैं तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि अंग्रेजी भाषा की कुछ परीक्षाएं हैं उन्हें पास करना आवश्यक है।

अंग्रेजी की परीक्षा

टीओईएफएल की तरह, आईईएलटीएस अंग्रेजी भाषा के ज्ञान का परीक्षण करने के लिए एक परीक्षा है हर साल कई उम्मीदवार यह परीक्षा देते हैं और विदेश में पढ़ाई करने का रास्ता खोलते हैं

इसका फुल फॉर्म क्या है

आईईएलटीएस का फुल फॉर्म इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम है यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी भाषा की परीक्षा है।

हर पहलू को परखना

यह परीक्षा उम्मीदवार के अंग्रेजी ज्ञान के हर पहलू का परीक्षण लेती है यानी उम्मीदवारों को अंग्रेजी लिखने, बोलने, पढ़ने और सुनने का टेस्ट देना होता है।

टेस्ट कैसे दें

सबसे पहले आपको ielts.org पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा फिर यहां परीक्षा देने का कोई भी तरीका चुने यह टेस्ट 140 देशों में करीब 1600 जगहों पर होता है।

महत्वपूर्ण जानकारी

आईईएलटीएस परीक्षा तीन घंटे की होती है अंग्रेजी में सुनने, पढ़ने और लिखने की क्षमता को बिना किसी ब्रेक के एक ही दिन में जांचा जाता है वहीं अगले दिन स्पीकिंग टेस्ट होती है।

National Institutional Ranking Framework 2023