यूपी के इन 10 यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलने से बदल जाएगी किस्मत


By Mahima Sharan24, Apr 2024 02:22 PMjagranjosh.com

यूपी के टॉप कॉलेज

10वीं-12वीं का रिजल्ट आउट होने के बाद लाखों की तादाद में छात्र टॉप कॉलेजों की तलाश में जुट गए हैं। ऐसे में हम आज आपको यूपी के टॉप कॉलेजों के बारे में बताएंगे-

आईआईटी कानपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर, भारत के उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित एक सार्वजनिक प्रौद्योगिकी संस्थान है। आईआईटी कानपुर को भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में स्थान दिया गया है।

दयालबाग शैक्षणिक संस्थान

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आगरा के दयालबाग में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान है। संस्थान को 1981 में भारतीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था।

एमएनएनआईटी इलाहाबाद

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पूर्व में मोतीलाल नेहरू क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज, भारत में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है।

लखनऊ विश्वविद्यालय

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1867 में हुई थी। यह बहुत पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। छात्र यहां कम फीस पर कई कोर्स कर सकते हैं।

इलाहबाद विश्वविद्यालय

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का भी नाम है। इसकी स्थापना वर्ष 1887 में हुई थी। इसे पूर्व का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है। आपको बता दें कि एक समय था जब ज्यादातर आईएएस अधिकारी प्रयागराज स्थित इसी विश्वविद्यालय से चुने जाते थे।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय

यह विश्वविद्यालय भी लखनऊ में स्थित है। इसकी स्थापना साल 2000 में हुई थी। इस यूनिवर्सिटी में कई राज्यों के बच्चे भी पढ़ते हैं। इस विश्वविद्यालय में विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रम पेश किए जाते हैं।

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में स्थित है। इस यूनिवर्सिटी की गिनती टॉप यूनिवर्सिटीज में होती है। इसमें एडमिशन लेना देश के हर छात्र का सपना होता है। यहां कई राज्यों से छात्र पढ़ने आते हैं।

इन कॉलेजों में एडमिशन मिलने के बाद आपकी किस्मत बदल जाएगी। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Top Jobs That Will Disappear In 10 Years Due To Technology