कम फीस में एमबीए करने का मौका देते हैं ये 5 कॉलेज


By Mahima Sharan15, Oct 2024 04:04 PMjagranjosh.com

बेस्ट कॉलेज

आज हम आपको देश के उन 5 कॉलेजों के बारे में बताएंगे, जो न केवल आपको बेहद कम फीस पर एमबीए की डिग्री देंगे, बल्कि साथ ही आपको बेहतरीन प्लेसमेंट पैकेज भी मिलेंगे।

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली यूनिवर्सिटी

यह भारत के सबसे पुराने बिजनेस स्कूलों की लिस्ट में आता है। साथ ही यह अन्य टॉप बी-स्कूलों की तुलना में कम फीस स्ट्रक्चर और बेस्ट स्टडी के लिए प्रसिद्ध है।

डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, आईआईटी दिल्ली

डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज आईआईटी दिल्ली एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन देता है, जो अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम और किफायती फीस के लिए जाना जाता है।

जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई

JBIMS मुंबई विश्वविद्यालय का एक प्रसिद्ध संस्थान है। यह मुंबई के अन्य टॉप बी-स्कूलों की तुलना में उचित फीस के साथ एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन देता है।

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, बैंगलोर

XIME एक निजी मैनेजमेंट संस्थान है जो दो साल का एमबीए प्रोग्राम प्रदान करता है। यह अपने पाठ्यक्रमों और कुछ अन्य निजी बी-स्कूलों की तुलना में कम फीस के लिए जाना जाता है।

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान एमबीए कार्यक्रम प्रदान करता है। कई अन्य बी-स्कूलों की तुलना में यहां की फीस काफी कम है।

ये कॉलेज आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Which Year The First IPhone Was Released?