शिक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाले 5 देश


By Priyanka Pal13, Sep 2024 01:32 PMjagranjosh.com

शिक्षा हर देश में अहम भूमिका निभाती है, इसके बिना किसी भी देश व दुनिया का विकास होना असंभव है।

आज इस वेब स्टोरी में जानिए विश्व समीक्षा जनसंख्या रिपोर्ट 2024 के अनुसार, उन देशों के बारे में जो शिक्षा पर सबसे ज्यादा पैसे खर्च करते हैं।

मार्शल द्वीप

यह देश अपने घरेलू उत्पाद का 13.6 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगाने के लिए जाना जाता है। हवाई और फिलीपींस के बीच प्रशांत महासागर में स्थित यह द्वीप शिक्षा के प्रति खर्च करता है।

सोलोमन द्वीप

सोलोमन द्वीप अपने सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का लगभग 12.6 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा के लिए लगाता है।

बोलीविया

यह देश अपनी जीडीपी का 9.8 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने के लिए जाना जाता है, जो मध्य दक्षिण अमेरिका में शिक्षा प्रणाली के विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नामीबिया

यह देश अपनी जीडीपी का लगभग 9.6 प्रतिशत शिक्षा के लिए लगाता है, जो एक अफ्रीकी राष्ट्र के लिए जाना जाता है।

सिएरा लियोन

यह देश शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले अफ्रीकी देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह अपने जीडीपी का लगभग 9.1 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करने के लिए जाना जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Engineers Day: क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे, क्या है इतिहास?