आर्ट स्ट्रीम वालों का भविष्य बदलेंगे ये 5 डिप्लोमा कोर्स
By Mahima Sharan05, Aug 2024 07:05 PMjagranjosh.com
बेस्ट करियर ऑप्शन
12वीं के बाद कई सारे छात्र आर्ट स्ट्रीम की ओर अपना रुख कर लेते हैं। इसलिए यहां कुछ डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताया गया है, जो आपका भविष्य संवार सकती है।
डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स
अगर आप क्रिएटिव स्किल रखते हैं, तो आप पेंटिंग, स्कल्पचर और विजुअल आर्ट्स में ट्रेनिंग ले सकते हैं। यह कोर्स आपके हुनर को निखारने का काम करती है।
डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइनिंग
इस कोर्स में आपको ग्राफिक डिजाइनिंग, विजुअल कम्युनिकेशन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक्सपर्ट बनने का मौका मिलता है।
फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा
फैशन के बदलते दौर में डिजाइन की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। इसलिए आप इस क्षेत्र में डिप्लोमा कर आपका भविष्य संवार सकते हैं।
इंटीरियर डिजाइनिंग में डिप्लोमा
आज के जमाने में हर इंसान का एक सुंदर घर होने का सपना होता है। अगर आप चीजों को अच्छी तरह से सोचने की क्षमता रखते हैं, तो इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
मास मीडिया में डिप्लोमा
क्या आप बोलने में एक्सपर्ट हैं और अपनी बातों को प्रभावी तरीके से लोगों के सामने रखने की क्षमता रखते हैं, तो मास मीडिया एक अच्छा विकल्प है।
आर्ट स्ट्रीम वालों के लिए बेस्ट हैं ये करियर ऑप्शन है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ