By Priyanka Pal10, May 2025 05:20 PMjagranjosh.com
पुदीने की खेती करने वाले 5 राज्य
पुदीने की गिनती सुगंधित जड़ी बूटियों में की जाती है। अपने ताजगी के लिए यह पौधा जाना जाता है। पुदीना अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी मूल्यवान है।
जनरल नॉलेज
अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। आज जानिए पुदीने की खेती करने वाले भारत के 5 राज्यों के बारे में।
पुदीने का उत्पादन
भारत पुदीने के तेल के उत्पादन और निर्यात में दुनिया में आगे है। जिसकी क्षमता लगभग 40,000 टन है। देश वैश्विक पुदीने के उत्पादन में लगभग 80 से 85% का योगदान देता है
सबसे बड़ा उत्पादक
उत्तर प्रदेश भारत में पुदीने का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो देश के कुल पुदीने के उत्पादन में लगभग 80% का योगदान देता है।
बिहार
बिहार, खास तौर पर मधेपुरा जिला, पुदीना उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां मुख्य रूप से सीआईएम-करंटी किस्म का पुदीना उगाया जाता है और भारत के कुल पुदीना उत्पादन में राज्य का योगदान करीब 13% है।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश भारत के मेंथॉल मिंट उत्पादन में लगभग 15% का योगदान देता है। छतरपुर जिला मेंथा आर्वेन्सिस उगाने के लिए जाना जाता है, जिसका उपयोग मेंथॉल तेल बनाने के लिए किया जाता है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड पुदीना उत्पादन में एक छोटी भूमिका निभाता है, जो भारत के मेन्थॉल पुदीना उत्पादन में लगभग 5% का योगदान देता है।
पंजाब और हरियाणा
पंजाब और हरियाणा मिलकर भारत के मेंथॉल मिंट उत्पादन में लगभग 5% का योगदान देते हैं। पंजाब का हिस्सा थोड़ा कम है, लगभग 2-3%।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Which State Is The Highest Producer Of Elaichi In India?