By Mahima Sharan21, Aug 2024 04:18 PMjagranjosh.com
करियर बदलने वालों के लिए बेहतरीन सुझाव
पहले लोग करियर में बहुत कम बदलाव करते हैं, लेकिन अब समय चुका है। आज के दौर में सही ग्रोथ के लिए करियर में बदलाव करना भी जरूरी है। अगर आप भी करियर बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहा आपके लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए गए हैं।
अपने उद्देश्यों को समझना
अगर आप जीवन में बाद में नया करियर शुरू करने का फ़ैसला कर रहे हैं, तो संभावना है कि आपके पास अनुभव का फ़ायदा है और आप जानते हैं कि इस तरह के महत्वपूर्ण फैसले पर समय लेना चाहिए।
अपने जीवन को ऑर्गेनाइज करें
किसी भी तरह का करियर बदलने से पहले यह जरूरी है कि आप अच्छी स्थिति में हों। याद रखें कि करियर बदलना हमेशा एक बड़ा कदम होता है और अगर आप खुद को सफलता का सबसे बड़ा मौका देना चाहते हैं, तो अच्छी स्थिति में रहना बहुत मददगार होता है।
प्रोफेशनल बनें
नए करियर की तलाश में प्रोफेशनल बने रहना जरूरी है। उदाहरण के लिए, आपको अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने की ज़रूरत हो सकती है।
एक मेंटर ढूंढ़ें
किसी भी चीज की तरह, एक मेंटर होना मददगार हो सकता है। एक मेंटर ही आपको सही और गलत रास्ते के बीच फर्क करना सिखाता है।
विफलताओं के लिए तैयार रहें
जरूरी नहीं कि एक ही बार में आपको सफलता हासिल हो जाए, इसके लिए विफलता के लिए भी तैयार होना जरूरी है। आपको यह स्वीकार करना होगी की सफल होने के लिए कई बार असफलता का सामना करना पड़ता है।
मुनलाइटिंग
नौकरी के दौरान मुनलाइटिंग से बचना बेहद ही जरूरी है। मूल लाइटिंग आपके करियर पर नकारात्मत प्रभाव डाल सकती है। ध्यान रखें कि मल्टीटास्किंग आपके प्रोडक्टिविटी को खराब करती है।
रिसर्च करें
किसी भी करियर में हाथ डालने से पहले उसपर सही से रिसर्च करना जरूरी है। रिसर्च करने से आप चीजों को गहराईयों से समझ पाते हैं।
इन टिप्स की मदद से आप अपने करियर को बदलने का फैसला कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
टॉप कंपनियों में चाहिए इंटर्नशिप? जरूर करें ये 7 काम