हर स्टूडेंट का भारत के इन 7 कॉलेज में पढ़ने का होता है सपना
By Priyanka Pal14, Aug 2024 12:42 PMjagranjosh.com
देश के बेस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NIRF रैंक 2024 के अनुसार देश के सभी कॉलेजों की लिस्ट जारी कर दी है। आगे जानिए इसी रैंक के आधार पर देश के 7 बेस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज।
हिंदू कॉलेज, NIRF 1
दिल्ली यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले हिंदू कॉलेज की स्थापना साल 1899 में की गई थी। यहां आप 70 हजार रुपये में अपनी ग्रेजुएशन कर सकते हैं।
मिरांडा हाउस, NIRF 2
डीयू के मिरांडा हाउस की स्थापना साल 1948 में हुई, यहां से आप अपनी ग्रेजुएशन 44- 50 हजार रुपये में कर सकते हैं।
सेंट स्टीफंस कॉलेज, NIRF 3
1881 में सेंट स्टीफंस कॉलेज स्थापित किया गया, यहां से स्टूडेंट 20 से 25 हजार में ग्रेजुएशन कंप्लीट कर सकते हैं।
राम कृष्ण मिशन विवेकानंद सेंटेनरी, NIRF 4
पश्चिम बंगाल में 1963 में इस कॉलेज की स्थापना की गई। यहां से आप 40 हजार में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर सकते हैं।
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, NIRF 5
डीयू से आप 45 हजार रुपये जो कि एवरेज फीस है इतने में ग्रेजुएशन कर सकते हैं। इस कॉलेज को 1959 में स्थापित किया गया था।
सेंट जेवियर्स कॉलेज, NIRF 6
पश्चिम बंगाल के कॉलेज की स्थापना 1860 में हुई, यहां कि एवरेज फीस 1.75 लाख रुपये है। ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद आप रोजगार के कई अवसर खोज सकते हैं।
PSGR कृष्णम्मल महिला कॉलेज, NIRF 7
तमिलनाडु के इस कॉलेज की स्थापना साल 1963 में हुई थी, इसकी NIRF 2024 रैंक 7 है। तो वहीं, यहां की एवरेज फीस 30 हजार रुपये है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Check Out 7 Weird Animals Who Sleep While Standing