By Priyanka Pal13, Mar 2025 11:20 AMjagranjosh.com
भारत की टॉप 7 ग्रीन सिटी
आज जानिए भारत की 7 ऐसी सिटी के बारे में जिन्हें ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता के लिए इन भारतीय राज्यों को जाना जाता है।
मैसूर, कर्नाटक
भारत के सबसे हरे भरे शहरों का जब भी जिक्र किया जाता है, तो सबसे पहले मैसूर का नाम लिया जाता है। यह शहर अपने खूबसूरत शहरी उद्यानों, पेड़ों से सजी सड़कों, झरनों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है।
बैंगलोर, कर्नाटक
बैंगलोर में भी हरियाली की भरमार है, यहां का कब्बन पार्क हरियाली के लिए जाना जाता है। यह पार्क भारत के सबसे खूबसूरत शहरी पार्कों में से एक है।
मुंबई, महाराष्ट्र
मुंबई को सबसे आबादी वाले शहर के लिए जाना जाता है, मुंबई में अब 200 से ज्यादा सिटी गार्डन हैं। वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है और बंजर भूमि को ताड़ के बगीचों में बदला जा रहा है।
जमशेदपुर, झारखंड
जमशेदपुर को स्टील सिटी के नाम से जाना जाता है, इसी के साथ इसे अपने हरे-भरे परिदृश्य के लिए भी जाना जाता है।
हैदराबाद, तेलंगाना
हैदराबाद ने साल 2020 में ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड का खिताब जीता था। जिसने ये खिताब अभी तक बरकरार रखा है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए इसे आज भी जाना जाता है।
चंडीगढ़
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ एक सुनियोजित और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर है।
गांधीनगर, गुजरात
इस शहर में लोगो को पेड़ लगाने की उत्सुकता के लिए जाना जाता है। गांधीनगर, प्रति व्यक्ति 22 पेड़ लगाकर खुद को अलग पहचान देता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।