हाई सैलरी वाले 7 क्रिएटिव करियर


By Priyanka Pal23, Aug 2024 01:59 PMjagranjosh.com

7 क्रिएटिव करियर

बोरिंग नहीं बल्कि ऐसा करियर चुने जिसके बाद आपको कोई पछतावा ना करना पड़े। आज इस वेब स्टोरी में जानिए 7 क्रिएटिव करियर और उनसे मिलने वाली हाई सैलरी के बारे में।

1. फैशन डिजाइनर

आज के समय का सबसे उभरता हुआ करियर, जिसमें आप अपनी क्रिएटिविटी को हर समय जिंदा हर बार कुछ नए कपड़ों को डिजाइन करके रख सकते हैं। अपने कपड़ों की ब्रांडिंग के जरिए आप इसमें सुनहरा करियर के साथ ज्यादा पैसा भी कमा सकते हैं।

2. डायरेक्टर

यह प्रोफेशन आपको कभी बूढ़ा नहीं होने देता, बल्कि आपकी कला और क्रिएटिविटी हर समय इस प्रोफेशन में उभरकर आती रहती है। फिल्म बनाने और अभिनेताओं को उनकी भूमिका निभाने में मार्गदर्शन के रूप में आप अच्छी खासा पैसा कमा सकते हैं।

3. ग्राफिक डिजाइनर

विज्ञापन, मीडिया, ई-कॉमर्स, स्टार्ट-अप्स आदि में ग्राफिक डिजाइनरों की मार्केट में काफी मांग है। ग्राफिक डिजाइनर अपनी क्रिएटिविटी और डिजाइन स्किल का उपयोग करके विजुअल तैयार करते हैं। इसमें आपको एक्सपीरियंस के अनुसार, लाखों का पैकेज मिलता है।

4. एडवरटाइजर

एडवरटाइजिंग की फील्ड में आज के समय में बहुत अच्छा करियर बनाया जा सकता है। आप किसी भी एडवरटाइजमेंट कंपनी में आसानी से काम पा सकते हैं। एक्सपीरियंस आने के बाद आपको 40 से 50 हजार रुपये का पैकेज आसानी से मिलता रहता है।

5. गेम डिजाइनर

अगर आप गेम खेलने के अलावा उसके कैरेक्टर को खुद भी क्रिएट करना चाहते हैं तो गेम डिजाइनिंग में करियर बना सकते हो। इस फील्ड में आप गेम आर्टिस्ट के रूप में साल के 2 से 6 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

6. डिजिटल कंटेंट किएटर

कंटेंट क्रिएटर का काम है सोशल मीडिया ऑडियंस को अपनी पोस्ट पर एंगेज करना। इसके लिए वे शॉर्ट वीडियोज़ या इन्फॉर्मेटिव कंटेंट का सहारा लेते हैं।

7. आर्किटेक्चर डिजाइनर

एक आर्किटेक्ट्स के रूप में आप प्राइवेट, पब्लिक एवं गवर्नमेंट किसी भी सेक्टर में अपना करियर बना सकते हैं। इसी तरह हर सेक्टर में एक्सपीरियंस के साथ सैलरी भी अलग - अलग होती है।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

एमबीए या इंजीनियरिंग: कौन सा बेहतर है?