भारत के ये 7 शेफ दुनियाभर में हैं पॉपुलर


By Priyanka Pal06, Jan 2025 10:59 AMjagranjosh.com

किचन में तरह - तरह के पकवानों के लिए शेफ को जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत कुछ ऐसे शेफ जिन्हें उनके बेहतरीन अंदाज के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

संजीव कपूर

अंबाला में जन्मे संजीव कपूर एक भारतीय सेलिब्रिटी शेफ हैं। उन्हें एशिया के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कुकिंग शो खाना खजाना की मेजबानी के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में होटल मैनेजट का कोर्स करके की। 2017 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार और वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 में 918 किलोग्राम खिचड़ी पकाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम शामिल है।

विकास खन्ना

शेफ विकास खन्ना अमृतसर, पंजाब के रहनेवाले हैं। उनकी रसोई से दोस्ती अपनी दादी के साथ बचपन में शउरू हुई थी। होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने जुनून नामक एक भारतीय रेस्तरां खोला।

रणवीर बरार

रणवीर बरार एक भारतीय सेलिब्रिटी शेफ, रेस्तरां मालिक, टेलीविजन होस्ट और लेखक हैं। मास्टर शेफ इंडिया में जज के रूप में उनकी प्रसिद्धि बढ़ी। लखनऊ में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन करने के बाद, बरार ने ताज ग्रुप ऑफ होटल्स के साथ अपना करियर शुरू किया और जल्द ही 25 साल की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के शेफ बन गए।

मधुर जाफरी

वे एक प्रसिद्ध ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेत्री, लेखिका और टेलीविजन हस्ती हैं। जिन्हें पश्चिम में भारतीय व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है। उनकी अभूतपूर्व कुकबुक एन इनविटेशन टू इंडियन कुकिंग ने भारतीय स्वादों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जाना जाता है।

विनीत भाटिया

उन्होंने लंदन में अपने रेस्तरां जायका के लिए 2001 में मिशेलिन स्टार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय शेफ के रूप में इतिहास रचा था।

सारांश गोइला

गोइला मुंबई में लोकप्रिय रेस्तरां गोइला बटर चिकन के संस्थापक हैं, जो उनके सिग्नेचर डिश की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक पसंदीदा जगह बन गई है। उन्हें रोटी रास्ता और इंडिया जैसे कई शो के लिए जाना जाता है।

नीता मेहता

नीता मेहता एक भारतीय शेफ, लेखिका, रेस्तरां मालिक और मीडिया हस्ती हैं, जिन्हें भारतीय व्यंजनों में उनके व्यापक योगदान के लिए जाना जाता है। उनकी 400 से ज्यादा कुबबुक हैं। सर्वश्रेष्ठ एशियाई कुकबुक पुरस्कार जैसे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Etiquette Your Kids Must Learn This Year