GDP के अनुसार दुनिया की टॉप 7 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं
By Priyanka Pal19, Feb 2025 10:35 AMjagranjosh.com
हाल ही में फोर्ब्स इंडिया ने 2025 में दुनिया के टॉप सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट जारी की है, जिसे जीडीपी के आधार पर रैंक किया गया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका हमेशा की तरह सबसे सॉप पर है। जिसका सकल घरेलू उत्पाद 30.34 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर और प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 89.68 हजार अमेरिकी डॉलर है।
चीन
चीन दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद 19.53 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर और प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 13.87 हजार अमेरिकी डॉलर है।
जर्मनी
जर्मनी अपनी वृद्धि दर के साथ तीसरे स्थान पर है। यह देश अपने उच्च गुणवत्ता वाले विनिर्माण और मजबूत निर्यात के लिए प्रसिद्ध है।
जापान
इलेक्ट्रॉनिक्स में आगे जापान 4.39 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ चौथे स्थान पर है।
भारत
देश की विकास दर सूची में सबसे अधिक 6.5 प्रतिशत है, जो तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार इसका कारण है।
यूनाइटेड किंगडम
इसका सकल घरेलू उत्पाद 3.73 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 54.28 हजार अमेरिकी डॉलर और वृद्धि दर 1.5 प्रतिशत है।
फ्रांस
फ्रांस 3.28 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद और 49.53 हजार अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के साथ अपनी जगह बनाए हुए है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।