MBA के टॉप 7 कॉलेज यहां मिलता है स्टूडेंट को बढ़िया प्लेसमेंट
By Priyanka Pal21, Sep 2023 01:12 PMjagranjosh.com
टॉप MBA कॉलेज
NIRF रैंकिंग 2023 के अनुसार ये हैं देश के टॉप 7 MBA कॉलेज जहां कि प्लेसमेंट और फीस स्ट्रक्चर जानकर दे सतके हैं करियर को नई उड़ान।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद
बिजनेस स्कूल की रैंकिंग में इसका पहला स्थान है और यहां एयरटेल, एक्सेंचर, ग्रोफ़र्स, Flipkart और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर होते हैं।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर
इस संस्थान का स्थान बिजनेस स्कूल की रैंकिंग में दूसरा है और यहां आदित्य बिड़ला समूह, गूगल और भी कई जानी - मानी कंपनियों से प्लेसमेंट आते हैं।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझीकोड
केरल के इस संस्थान का बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग में तीसरा स्थान है और यहां एडमिशन कैट परीक्षा के आधार पर होता है।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता
पश्चिम बंगाल में स्थित इस कॉलेज में प्लेसमेंट डाबर, व्हर्लपूल, नोकिया और आकाशवाणी जैसी कंपनी से प्लेसमेंट ऑफर आते हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी, दिल्ली
दिल्ली के इस संस्थान को देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में आईआईटी दिल्ली को भी स्थान मिला है।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ
इस प्रतिष्ठित संस्थान का स्थान टॉप पर है और यहां स्टूडेंट के लिए ऐक्सिस बैंक, कोका कोला जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट दिए जाते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग, मुंबई
इस संस्थान को NIRF रैंकिंग 2023 में 7वे स्थान पर रखा गया है और यहां से शिक्षा ग्रहण करने वाले स्टूडेंट्स को लाखों - करोड़ों का प्लेसमेंट ऑफर दिया जाता है।