By Priyanka Pal24, Feb 2025 12:50 PMjagranjosh.com
दुनिया की सबसे महंंगी लकड़ियां
पेड़ों से आने वाली लकड़ियों का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। लेकिन क्या आप बता सकते हैं दुनिया की सबसे मंहगी लकड़ियों के बारे में। यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।
अफ्रीकन ब्लैकवुड
दुनिया की बेशकीमती लकड़ी जिसका इस्तेमाल शहनाई, बांसुरी सहित कई संगीत वाद्ययंत्र बनाए जाने के लिए किया जाता है। अफ्रीकन ब्लैक वुड का पेड़ दुनिया के सिर्फ 26 देशों में ही है। दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी अफ्रीकन ब्लैक वुड की कीमत 7-8 लाख रुपये किलो है।
गुलाबी आइवरी
8,000 डॉलर प्रति घन मीटर की गुलाबी आइवरी अफ्रीका में पाई जाती है। इस लकड़ी को काटने से पहले सरकार की अनुमति लेना बहुत जरूरी है।
अगरवुड
अगरवुड का इस्तेमाल परफ्यूम, धूपबत्ती जैसी चीजों को बनाने में किया जाता है। इसकी कीमत प्रति किलोग्राम 100,000 डॉलर तक है।
चंदन
दक्षिण भारत के जंगलों में पाई जाने वाली लाल चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल आर्युर्वेद, धार्मिक अनुष्ठानों सहित कई कामों में किया जाता है। इसकी कीमत 25,000 डॉलर प्रति टन है।
आबनूस
यह लकड़ी नरम होती है। इससे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाए जाते हैं। इसकी कीमत 10,000 डॉलर प्रति घन मीटर है।
लिग्नम विटे
इस लकड़ी को काफी भारी होने के साथ – साथ कठोर माना जाता है। इसका इस्तेमाल दवाइयों के बनाने में भी किया जाता है। इसकी कीमत प्रारंभिक कीमत 5,000 डॉलर प्रति घन मीटर है।
ब्राजीलियन रोजवुड
यह बहुत मजबूत और टिकाऊ लकड़ी होती है। जिसका इस्तेमाल फर्नीचर और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स में किया जाता है। इसकी कीमत प्रति घन मीटर 17,000 डॉलर तक होती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।