ये हैं दिल्ली के टॉप 7 म्यूजियम, जहां आपको मिलेगा ज्ञान


By Priyanka Pal18, May 2024 04:19 PMjagranjosh.com

क्या आप चीजों की खोज या इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप दिल्ली के इन टॉप 7 म्यूजियम में घूमने जा सकते हैं।

नेशनल म्यूजियम

नेशनल म्यूजियम में 2,00,000 कलाकृतियां हैं, जो अपने आप में ही एक आकर्षण का केंद्र हैं। यहां आपको भारत के अलग-अलग हिस्सों के लोगों का अनुष्ठान और दैनिक जीवन की प्रदर्शनी देखने को मिल जाएगी।

सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स

इस म्यूजियम में 50 से अधिक देशों से लाए गए शौचालय और मूत्रालय के चित्र ओर प्रदर्शनी मौजूद हैं। यहां मोहनजो-दारो सभ्यता के दौरान इस्तेमाल किए गए शौचालयों को भी दिखाया गया है।

डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम मेमोरियल

इस म्यूजियम का उद्घाटन 2016 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को समर्पित किया गया है। अब्दुल कलाम मेमोरियल जाने की टाइमिंग सुबह 11.00 बजे से रात 9.00 बजे तक है।

राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय

इस म्यूजियम का उद्घाटन वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2018 में किया था। यह भारत के केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों को समर्पित है।

इंदिरा गांधी मेमोरियल

जिस भवन में संग्रहालय है, वह कभी इंदिरा गांधी का निवास स्थान था। यह दिल्ली के सबसे बेहतरीन संग्रहालयों में आता है।

एयर फोर्स म्यूजियम

दिल्ली के पालम वायु सेना स्टेशन में स्थित, इस संग्रहालय में वर्दी और ऐतिहासिक तस्वीरों के अलावा शस्त्रागार और हवाई जहाज का एक बड़ा संग्रह है।

मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम

ये म्यूजियम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाहरुख खान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, यह सब आपको यहां एक छत के नीचे मिल जाएगा।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

क्या आपका बच्चा दे सकता है इन सवालों का जवाब?