Krishna Janmashtami 2024: भारत में कहां धूमधाम से मनाई जाती है कृष्ण जन्माष्टमी


By Priyanka Pal25, Aug 2024 05:00 AMjagranjosh.com

कृष्ण जन्माष्टमी

हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण, विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। देश में हर साल उनके जन्म की याद में कृष्ण जन्माष्टमी को काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

इन 7 जगह जहां कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं

भारत भर में जन्माष्टमी 2024 के उत्सव का अनुभव करने के लिए आप भी इन 7 जगाहों में जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में मथुरा, वृन्दावन

भगवान कृष्ण का जन्म स्थान मथुरा, यहां जन्माष्टमी बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। यहां मध्यरात्रि में होने वाली पूजा में लोग जमकर शामिल होते हैं।

गोकुल, उत्तर प्रदेश

मथुरा के पास स्थित गोकुल का कृष्ण के बचपन से गहरा नाता है। यहां के जंगलों में वह अपनी गायों को चराया करते थे, इस नगरी में आप अपनी अराधना से कृष्ण को महसूस कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में पुणे, मुंबई

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण को माखनचोर कहा जाता था। वह बचपन में घी और छाछ के शौकीन थे। जन्माष्टमी को पुणे, मुंबई और महाराष्ट्र के कई स्थानों पर दही हांडी के रूप में मनाया जाता है।

राजस्थान में नाथद्वारा

नाथद्वारा को मुख्य रूप से श्रीनाथजी मंदिर के लिए पहचाना जाता है, जो भगवान कृष्ण के अवतार के रूप में जाने गए। आप यहां के दर्शन कर कृष्ण के होने का आभास महसूस कर सकते हैं।

गुजरात में द्वारका

कृष्ण द्वारा स्थापित पौराणिक शहर जिसे द्वारका के नाम से जाना जाता है। यहां भी जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाता है। इस शहर लोग भी अपनी भक्ति और आनंद के माहौल में डूब जाते हैं।

कर्नाटक में उडुपी

दक्षिण भारत का एक प्रमुख तीर्थ स्थल। ऐसा माना जाता है कि कृष्ण ने अपने भक्त कनकदास को यहां दर्शन दिए थे। भगवान के बचपन को दर्शाने वाले नुक्कड़ नाटक और मिट्टी की मूर्ति कलाकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

तमिलनाडु में कुंभकोणम

यहां जन्माष्टमी पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह से साथ मनाई जाती है। भक्तगण कृष्ण के सम्मान में भक्ति गीत गाने और नृत्य करने के लिए एकजुट होते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

इंसानों की तरह बोलने वाले 5 तोते