By Priyanka Pal21, Mar 2025 04:42 PMjagranjosh.com
भारत के सबसे अमीर MLA
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की ओर से हाल ही में सबसे अरबपति विधायकों की लिस्ट जारी की गई है। जानिए भारत के सबसे अमीर विधायकों के बारे में।
पराग शाह
पराग शाह जो कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। इनके पास लगभग 3,400 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
डीके शिवकुमार
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, डीके शिवकुमार कर्नाटक के विधायक हैं, जिनके पास लगभग 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
केएच पुट्टस्वामी गौड़ा
केएच पुट्टस्वामी गौड़ा भी कर्नाटक के विधायक हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, इनके पास लगभग 1,267 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
प्रिया कृष्णा
कांग्रेस विधायक प्रिया कृष्णा के पास लगभग 1,156 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जो कि अमीर विधायकों की सूची में चौथे नंबर पर हैं।
एन. चंद्रबाबू नायडू
5वें स्थान पर आते हैं एन. चंद्रबाबू नायडू जो कि टीडीपी, आंध्र प्रदेश सीएम हैं। इनके पास लगभग 931 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
पोंगुरू नारायण
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विधायक पोंगुरू नारायण के पास लगभग 824 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
वाईएस जगन मोहन रेड्डी
सातवें पायदान पर वाईएस जगन मोहन रेड्डी हैं, जो कि टीडीपी विधायक हैं। इनके पास लगभग 716 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
इन 6 देशों में पाए जाते हैं सबसे अजीब राष्ट्रीय जानवर