By Priyanka Pal07, Feb 2025 10:11 AMjagranjosh.com
7 राज्य जहां होता है गुलाब का उत्पादन
सबसे खूबसूरत फूलों में से एक है गुलाब, जो कि अपनी अलग पहचान और प्यार का प्रतीक माना जाता है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत के टॉप 7 गुलाब का उत्पादन करने वाले राज्यों के बारे में।
कर्नाटक
कर्नाटक भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। यहां की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और आधुनिक प्रगति इसे विशेष बनाते हैं। यहां गुलाब का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है, भारत में गुलाब की मांग को पूरा करने वाला यह राज्य 171.88 हजार टन गुलाब उगाने के लिए जाना जाता है।
पश्चिम बंगाल
यह राज्य बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है और इसकी राजधानी कोलकाता है, जो भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। अपनी साहित्यक विरासतों से पनपे इस राज्य में 65.92 हजार टन गुलाब उगाए जाते हैं।
उतर प्रदेश
यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य 63.23 हजार टन गुलाब उगाने के लिए जाना जाता है।
गुजरात
अपने समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक विकास के लिए जाना जाने वाले गुजरात में 38.76 हजार टन गुलाब उगाए जाते हैं।
तमिलनाडु
अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध इसे मंदिरों का राज्य भी कहा जाता है। यह राज्य भी 33.89 हजार टन गुलाब उगाने के लिए जाना जाता है।
मध्य प्रदेश
नदियों के शहर के नाम से मशहूर इस राज्य को अपनी भौगोलिक स्थिति के साथ - साथ गुलाब का उत्पादन 28.35 हजार टन करने के लिए भी जाना जाता है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है, जो आदिवासी परंपराओं और खनिज संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है। इस राज्य में 26.73 हजार टन गुलाब के फूलों का उत्पादन किया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।