दिल्ली के टॉप लिस्ट में शामिल हैं ये 7 स्‍कूल


By Priyanka Pal16, Jan 2025 04:40 PMjagranjosh.com

भारत की राजधानी दिल्ली में कई बेहतरीन स्कूल और कोचिंग इंस्टीट्यूट मौजूद हैं। आज जानिए इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 के अनुसार, राजधानी के शीर्ष सात स्कूल के बारे में।

सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल

बढ़िया एजुकेशन के लिए जाना जाने वाला ये स्कूल बच्चों के बौद्धिक और व्यक्तिगत विकास में अहम रोल अदा करता है। नेशनल रैंकिंग की बात करें तो इस स्कूल की रैंक 6 है।

सलवान पब्लिक स्कूल

राष्ट्रीय रैंक 9 हासिल करने के साथ यह स्कूल अपनी क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में काम कर रहा है।

मॉडर्न स्कूल

राष्ट्रीय रैंक 12 हासिल करने के साथ यह मॉर्डन स्कूल अपने पारंपरिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं ये शैक्षिक अनुभव प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है।

स्प्रिंगडेल्स स्कूल

राष्ट्रीय रैंक 14 हासिल करने के साथ यह अपने प्रगतिशील दृष्टिकोण के लिए जाना जाने वाला स्कूल है। विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी को यहां बढ़ावा दिया जाता है।

द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल

श्री अरबिंदो मार्ग में मौजूद राष्ट्रीय रैंक 16 इस स्कूल ने की हुई है। यह स्कूल अपनी शैक्षणिक कठोरता और समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाना जाता है।

नेवी चिल्ड्रेन स्कूल

चाणक्यपुरी में मौजूद इस नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की राष्ट्रीय रैंक 17 है। इस स्कूल ने अपने कठिन गतिविधियों की पेशकश के लिए मान्यता हासिल कर रखी है।

स्प्रिंगडेल्स स्कूल

स्प्रिंगडेल्स को अपनी व्यापक शिक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है। इस स्कूल की राष्ट्रीय रैंक 19 है। शिक्षा के साथ यह स्कूल नैतिक विकास के जरिए बच्चों को तैयार करने के लिए जाना जाता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

महाकुंभ में शामिल हुए इन 7 अनोखे बाबाओं से मिलिए