दुनिया के 8 सबसे बुद्धिमान फिलोसोफर


By Priyanka Pal16, Mar 2024 02:22 PMjagranjosh.com

फिलोसोफर

दुनिया में कई ऐसे विद्वान हुए हैं, जिन्होंने वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए कई तर्कसंगतों को दुनिया के सामने पेश किया है। जानिए ऐसे दार्शनिकों के बारे में।

प्लेटो

प्लेटो का जीवन काल 418 ईसा पूर्व से 347 ईसा पूर्व तक माना जाता है। वह ग्रीक दार्शनिक और पश्चिमी दर्शन में सबसे रचनात्मक और प्रभावी विचारकों में से एक थे। उन्हें राजनीतिक और नैतिक लेखों और लोकतांत्रिक संस्थानों के कट्टर आलोचक के तौर जाना जाता है।

अरस्तू

महान दार्शनिकों में से एक अरस्तु सम्राट सिकंदर के गुरु थे। अरस्तु यूनान में रहते थे। उनका जन्म करीब 384 ईसा पूर्व में माना जाता है।

हिप्पो के ऑगस्टीन

ऑगस्टीन इतिहास के ईसाई दर्शन को विकसित करने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने सिटी ऑफ गॉड में मानवीय मामलों में कार्य कर रही शक्तियों को विश्लेषित करने का प्रयास किया है।

रेने डेस्कर्टेस

रेने देकार्त एक फ्रेंच दार्शनिक, गणितज्ञ और वैज्ञानिक थे। उन्होंने डच रिपब्लिक और डच स्टेट्स आर्मी में भी काम किया।

कन्फ्यूशियस

वह चीन के एक महान दार्शनिक एवं विचारक थे। कंफ्यूशियस का शहर चीन की सांस्कृतिक धरोहर है जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है।

थॉमस एक्विनास

एक्विनास ने प्राकृतिक कानून का मुख्य सिद्धांत दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अच्छाई की जानी चाहिए और उसका पीछा किया जाना चाहिए और बुराई से बचना चाहिए ।

एविसेना

वह एक दार्शनिक के आलावा अपने जीवन के दौरान दुनिया के प्रमुख चिकित्सक भी रहे थे। उनकी बुक ऑफ हीलिंग तर्क, गणित, संगीत और विज्ञान से लेकर हर चीज से संबंधित है।

सिटियम का ज़ेनो

एलिया में जन्मे, ज़ेनो ने अपने प्रशिक्षक के अद्वैतवाद में विश्वास का बचाव किया था। उन्होंने अंतरिक्ष, समय और गति के अस्तित्व को खारिज कर दिया था।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Do You Know About The Pink Lake Of India?