इन टॉप बोर्डिंग स्कूल से पढ़े हैं देश के कई बड़े नेता और बिजनेसमैन
By Mahima Sharan02, Jan 2024 04:03 PMjagranjosh.com
बोर्डिंग स्कूल
कई माता-पिता अपने बच्चों का दाखिला बोर्डिंग स्कूल में कराना चाहते हैं। क्योंकि, बोर्डिंग स्कूलों में न सिर्फ अच्छी शिक्षा दी जाती है, बल्कि बच्चों की एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज पर भी काफी ध्यान दिया जाता है।
मशहूर बोर्डिंग स्कूलों
इसलिए आज हम आपको भारत के कुछ मशहूर बोर्डिंग स्कूलों के बारे में बताएंगे, जहां से देश के कई बड़े राजनेताओं और बिजनेसमैन ने ग्रेजुएशन किया है।
एशियन स्कूल, देहरादून
यह स्कूल ज्यादा पुराना नहीं है। इस स्कूल की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। लेकिन अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण इस स्कूल ने देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की सूची में अपनी जगह बनाई है।
लॉरेंस स्कूल, हिमाचल प्रदेश
पहाड़ों की वादियों में स्थित यह स्कूल अपने आप में बेहद खूबसूरत है। इसके अलावा इस स्कूल को संभ्रांत छात्रों के लिए बोर्डिंग स्कूल के रूप में भी जाना जाता है। यहां कई बड़ी हस्तियों के बच्चे पढ़ते हैं।
सिंधिया स्कूल
यह विद्यालय ग्वालियर के किले पर स्थित है। लेकिन आपको बता दें कि यह बोर्डिंग स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए है। यहां छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलता है। यह लड़कों का बोर्डिंग स्कूल अपने स्वच्छ और अच्छे वातावरण के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।
ऋषि वैली स्कूल, आंध्र प्रदेश
यह भारत के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है। इस बोर्डिंग स्कूल की शुरुआत साल 1926 में हुई थी. इस स्कूल की गिनती देश के कई हाई-प्रोफाइल स्कूलों में होती है। यहां कक्षा 4 से कक्षा 12 तक के छात्र पढ़ते हैं और यह स्कूल ICSC सर्टिफिकेशन वाला स्कूल है।
वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून
देहरादून में स्थित यह स्कूल काफी मशहूर है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां अपने देश के अलावा विदेशी छात्र भी पढ़ सकते हैं। साथ ही यह स्कूल सिर्फ छात्राओं के लिए है, यहां लड़कों को प्रवेश नहीं दिया जाता है।
दून स्कूल, देहरादून
इस बोर्डिंग स्कूल के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं। यह देश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों की सूची में पहले स्थान पर है। इस स्कूल में कई बड़े राजनेता और बिजनेसमैन ने पढ़ाई की है. इसके अलावा, दून स्कूल अपने इंटरनेशनल बैकलॉरिएट के लिए जाना जाता है।
वुडस्टॉक स्कूल, मसूरी
यह स्कूल मसूरी हिल स्टेशन के मध्य में स्थित है। स्विमिंग पूल है, डांस है. नाटक, क्रिकेट जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।
7 Best Books On Leadership Everyone Must Read in 2024