मानसिक रूप से तेज बनाती हैं ये ब्रेन एक्सरसाइज


By Mahima Sharan09, May 2024 12:03 PMjagranjosh.com

सबसे जरूरी हिस्सा

दिमाग हमारे शरीर का सबसे जटिल अंग है। केवल ब्रेन ही है जो सभी कार्यों को नियंत्रित करता है, आगे वाले मैसेज का इनपुट देता है साथ ही इमोशन को कंट्रोल करता है।

ब्रेन एक्सरसाइज

वहीं हमने देखा होगा कि कुछ लोगों का ब्रेन बहुत फास्ट वर्क करता है, वहीं कुछ लोगों के सोचने-समझने की क्षमता थोड़ी धीमी होती है। ऐसे में अपने ब्रेन को तेजी से एक्सेस करने के लिए आप रोजाना कुछ ब्रेन एक्सरसाइज कर सकते हैं।

मेडिटेशन

सुबह-सुबह रोजाना 10-15 मिनट मेडिटेशन करने से सोच को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे शरीर और मस्तिष्क दोनों को फायदा होता है। ध्यान करने से सोचने की क्षमता में वृद्धि होती है।

व्यायाम

कुछ ऐसे योगासन है जो हमारे दिमाग को तेजी से दौड़ने में मदद करता है। जैसे की अलोम-विलोम आदि इन योगासन को कर के आप अपने दिमाग को फिट रख सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से दिमाग एक्टिव रहता है।

विजुअलाइजेशन

विजुअलाइजेशन पावर हमारे दिमाग के लिए बेहद ही फायदेमंद है। रोजाना ऐसा करने से थिंकिंग प्रोसेस शक्तिशाली होती है। इसलिए अगर आप अपनी डिप थिंकिंग को बढ़ाना चाहते हैं, तो विजुअलाइजेशन पावर को बढ़ाएं।

मेमोरी कार्ड गेम

फोन पर गेम खेलना तो आम है, लेकिन अगर आप अपने दिमाग को शार्प बनाना चाहते हैं तो कार्ड गेम खेल सकते हैं। इस तरह के गेम में आपको अधिक दिमाग का प्रयोग करना होता है। यह एक बेस्ट ब्रेन एक्सरसाइज में से एक है।

सुडोकू, शतरंज और चेकर्स खेल

नंबर पजल, जैसे सुडोकू हमारे दिमाग को को चुनौती देने का एक बेस्ट तरीका हो सकता है। इससे संज्ञानात्मक कार्य में भी सुधार होती है।

अगर आप अपने दिमाग को शार्प और पॉजिटिव रखना चाहते हैं, तो इन चीजों को डेली रूटीन में शामिल करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Common Signs Of A Curious Student