By Priyanka Pal03, Apr 2024 01:54 PMjagranjosh.com
लंबी उम्र तक कई लोग जीना चाहते हैं इसकी अपनी सेहत के लिए हमेशा सचेत रहते नजर आते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो गलत लाइफस्टाइल के चलते अपनी जिंदगी को जल्दी अलविदा कह देते हैं।
मोनाको
घनी आबादी वाला और दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है मोनाको। यहां की एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी दूसरे देशों से कई ज्यादा है। यहां लंबी लाइफ की वजह हेल्दी मेडिटेरियन डाइट, अच्छा हेल्थकेयर सिस्टम और लोगों का तनाव में कम रहना है।
आइसलैंड
यहां एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 83.1 साल है। रिसर्च के अनुसार यहां के लोगों की लंबी लाइफ एक्सपेक्टेंसी का कारण जेनेटिक फैक्टर और प्रदूषण का लो लेवल है।
कैलिफोर्निया
लोमा लिंडा शहर में अमेरिका की सबसे ज्यादा जनसंख्या रहती है। यहां के लोग सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च के सदस्य हैं। कहा यह जाता है कि इस धर्म का पालन करने वाले लोग आमतौर पर देश के बाकी हिस्सों के लोगों की तुलना में ज्यादा जीते हैं।
ग्वेर्नसे
इंग्लिश चैनल का दूसरा सबसे बड़ा आईलैंड। यहां रहने वाले लोगों की एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी कई देशों की तुलना में ज्यादा है। इसे दुनिया की छठी सबसे अमीर जगह के तौर पर भी जाना जाता है।
हांग-कांग
यह देश भी उन देशों में से एक है, जहां दुनिया में सबसे लंबे समय तक रहने वाले लोग रहते हैं। यहां महिलाएं अधिक जिंदगी जीती हैं। यहां के लोगों की सेहत का राज़ सुबह की सैर और कसरत की परंपरा इसकी वजह हो सकती है
सिंगापुर
यहां के लोग औसतन 85 साल तक जीते हैं। क्रॉनिक बीमारियों की जल्द पहचान और रोकथाम ने यहां के लोगों लाइफ एक्सपेक्टेंसी बढ़ाने में मदद की है।
इकरिया
ग्रीस के इस आइलैंड में लोग नॉर्मली 90 साल तक जीवित रहते हैं। यहां के लोगों की सेहत का राज लगभग 120 प्रकार के साग का सेवन करना है।
जापान
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार जापानी लोग 75 साल तक एकदम हेल्दी रहते हैं। पारंपरिक जापानी डाइट की वजह से इनकी सामान्य बीमारियों से मृत्यु की दर भी सबसे कम है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Sam Bahadur Birth Anniversary: Check Out His Impressive Military Career