प्राकृतिक संसाधनों से अमीर 7 देश


By Priyanka Pal05, Apr 2025 08:01 AMjagranjosh.com

प्राकृतिक संसाधनों से अमीर 7 देश

वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं प्राकृतिक संसाधन। आज जानिए कुछ ऐसे देशों के नाम जिन्हें प्राकृतिक संसाधनों के मामले में अमीर माना जाता है।

रूस

रूस के पास अपने विशाल क्षेत्र के कारण वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों का सबसे बड़ा हिस्सा है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

अमेरिका में प्राकृतिक संसाधनों का मूल्य लगभग 45 ट्रिलियन डॉलर है, जिसमें से लगभग 90% लकड़ी और कोयला हैं।

सऊदी अरब

सऊदी अरब मध्य पूर्व में एक छोटा सा देश है और मेक्सिको से थोड़ा बड़ा है। सऊदी अरब के पास 34.4 ट्रिलियन डॉलर के प्राकृतिक संसाधन हैं जिसमें तेल भंडार सबसे अधिक है।

कनाडा

सूची में चौथे स्थान पर कनाडा है। इस विशाल देश में लगभग 33.2 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं।

ईरान

ईरान के प्राकृतिक संसाधनों की कीमत लगभग 27.3 ट्रिलियन डॉलर है। प्राकृतिक संसाधनों में कोयला, क्रोमियम, तांबा, लौह अयस्क, सीसा, मैंगनीज, जस्ता और सल्फर शामिल हैं।

चीन

चीन के प्राकृतिक संसाधनों की कीमत लगभग 23 ट्रिलियन डॉलर है। चीन के 90 प्रतिशत संसाधन कोयला और दुर्लभ मृदा धातुएं हैं।

ब्राजील

ब्राज़ील में 21.8 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के प्राकृतिक संसाधन हैं जिनमें सोना, लोहा, तेल और यूरेनियम शामिल हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 5 Youngest Female Achievers In The Field Of Education