भारत में इंजीनियरिंग के लिए देने पड़ते हैं ये एग्जाम
By Priyanka Pal22, Jan 2025 09:51 AMjagranjosh.com
हर साल लाखों स्टूडेंट इंजीनियरिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं, जिनमें से कुछ का ही सिलेक्शन हो पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में इंजीनियरिंग के लिए कौन - कौन से एग्जाम देने पड़ते हैं।
JEE Mains
गर्वमेंट और प्राइवेट इंस्टीट्यूट इजीनियरिंग के लिए जेईई मैन्स का आयोजन करते हैं, जिसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और CFTIs जैसे इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
JEE एडवांस
आईआईटी,आईआईएससी और अन्य टॉप इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए, जेईई एडवांस्ड क्लियर करने वाले उम्मीदवार एडमिशन ले सकते हैं।
BITSAT
बिरला स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस अपने पिलानी, गोवा और हैदराबाद परिसरों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है।
COMEDK
यह परीक्षा कर्नाटक के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए पूरे भारत के स्टूडेंट्स के लिए है। जिसमें बेंगलुरु के टॉप इंस्टीट्यूट शामिल होते हैं।
AEEE
अमृता इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम, अमृता विश्व विद्यापीठम द्वारा अपने परिसरों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
VITEEE
यह परीक्षा इंजीनियरिंग की कई शाखाओं में प्रवेश प्रदान करती है, जिसमें शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के लिए योग्यता-आधारित स्कॉलरशिप भी शामिल है।
SRMJEE
इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा विभिन्न एसआरएम परिसरों में बीटेक में एडमिशन के लिए इसका आयोजन किया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Social Media Influencer Kusha Kapila’s Education And Networth