देश के टॉप 8 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट


By Priyanka Pal27, Jan 2024 04:31 PMjagranjosh.com

टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट

JEE Mains सेशन 1 शुरू हो गए हैं। इसी एग्जाम के स्कोर के आधार पर देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूटट्स में एडमिशन लेने का मौका उम्मीदवारों को मिल सकेगा। आगे जानिए देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में आप कैसे ले सकते हैं एडमिशन -

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरपल्ली

यह इंस्टीट्यूट देश में सबसे टॉप पर आनेवाले इंस्टीट्यूट में से एक है। इसमें 9 अलग डिपार्टमेंट हैं। यहां उम्मीदवार UG कोर्सेज में JEE Mains के स्कोर और PG कोर्सेज में GATE एग्जाम के स्कोर से एडमिशन ले सकते हैं।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तेलंगाना

यहां इंजीनियरिंग के अलावा यहां स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ सोशल साइंस के डिपार्टमेंट हैं। UG कोर्सेज में 12वीं के मार्क्स और JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। PG कोर्सेज के लिए गेट क्वालिफाई करना जरूरी है।

इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई

इंस्टिट्यूट में 13 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं। उम्मीदवार यहां MHT-CET एग्जाम या फिर JEE Mains एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट

इंस्टिट्यूट में UG कोर्सेज में 12वीं के मार्क्स और JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। यहां 3 स्कूल और 10 डिपार्टमेंट हैं।

थापर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला

यूनिवर्सिटी में 7 स्कूल, 10 डिपार्टमेंट्स, 13 सेंटर्स हैं। यूनिवर्सिटी में 11 इंजीनियरिंग की ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं। UG कोर्सेज में 12वीं के मार्क्स और JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर

इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है। UG कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए AIEEE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), राउरकेला

इंस्टिट्यूट से बायोटेक्नोलॉजी एंड मेडिकल इंजीनियरिंग, सिरेमिक इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन जैसे कोर्सेज में BE और ME कर सकते हैं। इसके अलावा इन डिपार्टमेंट्स में PhD भी कर सकते हैं।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सूरतकल

इंस्टिट्यूट में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस और मैनेजमेंट भी हैं। NITs की लिस्ट में ये इंस्टिट्यूट ऑल इंडिया रैंक 2 पर है। PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।

8 Smart Hacks To Memorise Maths Formula