NIRF Ranking 2024: भारत के 7 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट


By Priyanka Pal13, Aug 2024 12:49 PMjagranjosh.com

इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट NIRF 2024

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NIRF रैंक 2024 के भारत के सभी कैटेगिरी के कॉलेज और इंस्टीट्यूट की घोषणा कर दी है। जानिए NIRF 2024 के आधार पर भारत के टॉप 7 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट कौन से हैं?

1. IIT मद्रास

इसमें IIT मद्रास लगातार 6वीं बार देश का बेस्‍ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बना है। 2016 में रैंकिंग की शुरुआत के बाद से यह हर साल इंजीनियरिंग में पहले स्थान पर है।

2. IIT दिल्ली

इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में IIT दिल्ली को NIRF 2024 में देश का दूसरा इंस्टीट्यूट की श्रेणी हासिल हुई है।

3. IIT बॉम्बे

इस इंस्टीट्यूट को NIRF 2024 में तीसरा स्थान मिला है। इसे रिसर्च इंस्टीट्यूट में चौथा, इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरा और मैनेजमेंट स्कूल में 10वां स्थान मिला है।

4. IIT कानपुर

NIRF 2024 के मुताबिक, इसने इनोवेशन में पहला, रिसर्च में छठा, इंजीनियरिंग कॉलेज में चौथा और मैनेजमेंट स्कूल में 23वां स्थान मिला है।

5. IIT खड़गपुर

इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में NIRF 2024 के अनुसार IIT खड़गपुर को पांचवा स्थान दिया गया है।

6. IIT रुड़की

यह भारत का सबसे पुराना इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट है, जिसका स्थान NIRF 2024 के अनुसार छठा रहा है।

7. IIT गुवाहाटी

इसे सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची में 9वां स्थान हासिल हुआ है। तो वहीं भारत के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में 7वें स्थान पर रहा है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 7 Common Punctuation Mistakes And How To Avoid Them