By Priyanka Pal08, Jan 2025 04:46 PMjagranjosh.com
स्टूडेंट के बोर्ड एग्जाम नजदीक हैं, ऐसे में अभी भी आप रिवीजन करने का वही घिसा पिटा तरीका अपनाते हैं। तो आज जानिए नए तरीकों के बारे में जिनसे आप एग्जाम में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं।
प्लान
सबसे पहले आपको सिलेबस को देखकर थकान महसूस हो, इसके लिए सबसे बढ़िया तरीका है कि आप पढ़ने की तैयारी के लिए प्लान बनाएं। जिससे आपको पता चल सके किस सब्जेक्ट को कितना समय देना है।
याद करना
लास्ट मिनट में रटने की आदत को छोड़कर याद करने का तरीका अपनाएं। किसी भी कॉन्सेप्ट को समझकर आप उसे आसानी से याद कर सकते हैं।
जगह
जहां भी आप पढ़ाई करने बैठते हैं, वो जगह ध्यान भटकाने वाली नहीं होनी चाहिए। ऐसी जगह देखें जहां आराम से पढ़ाई हो सके। अपनी जरूरत का सामान अपने पास रखें।
रिलैक्स
दिमाग को रिलैक्स देने के लिए रोजाना थोड़ी – थोड़ी देर बाद छोटे – छोटे ब्रेक लें। ताकि आपको पढ़ाई करते समय थकान और बोरियत दोनों ही ना हो।
रिवीजन नोट्स
पढ़ाई करते समय हमेशा नोट्स बनाएं ताकि आप जब भी रिवीजन तक पहुंचे तो टॉपिक को समझने में आसानी होती है। पिछले एग्जाम के पेपरों से मदद लेकर नोट्स से पढ़ना शुरू करें।
ग्रुप स्टडी
अगर आपकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है तो ग्रुप स्टडी करना कारगर साबित हो सकता है। इसमें आप अपने डाउट और दूसरों के कॉन्सेप्ट क्लियर कर सकते हैं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।