कोहरे से ढकी रहती हैं ये 7 जगहें
By Priyanka Pal
07, Apr 2025 06:00 AM
jagranjosh.com
कोहरे से ढकी रहती हैं ये 7 जगहें
क्या आप धरती पर मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं जो हमेशा कोहरे से ढकी रहने के लिए जानी जाती हैं। यदि नहीं, तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।
ग्रैंड बैंक्स
यहां पानी के नीचे का पठार जहां ठंडी लैब्राडोर धारा गर्म गल्फ स्ट्रीम से मिलती है, जिससे लगभग प्रतिदिन घना कोहरा छाया रहता है।
अटाकामा तट
अटाकामा रेगिस्तान जो कि चिली के उत्तर में दक्षिण अमेरिका के प्रशांत तट पर स्थित एक रेगिस्तानी पठार है। यहां के तटीय रेगिस्तान में कोहरा बना रहता है।
पो वैली
उत्तरी इटली की घाटी में अक्सर धुंध और कोहरा रहता है। हालांकि ग्लोबल वार्मिंग के कारण इसमें कमी आ रही है। यह जगह भी कोहरे से ढकी हुई पाई जाती है।
स्विस पठार
स्विट्ज़रलैंड, स्विस पठार में ठंड के मौसम में ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। जिस वजह से यह जगह भी कोहरे से ढकी रहती है।
नामीब रेगिस्तान
अफ्रीका में मौजूद नामीब रेगिस्तान भी कोहरे से ढका रहता है। गर्म और ठंडी हवाओं के टकराने से यहां कोहरा अधिक छाया रहता है।
मिस्टेक आइलैंड
ठंडे महासागर के निकट होने के कारण इसे अटलांटिक तट की कोहरे की राजधानी के रूप में जाना जाता है।
सैन फ्रांसिस्को
यह गर्मियों में कोहरे और सर्दियों में होने वाले कोहरे के लिए प्रसिद्ध है। जो ठंडी समुद्री हवा और गर्म जमीन के मिलने से कोहरे में यह जगह ढकी रहती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
तेज दिमाग वाले बच्चे कैसे होते हैं?
Read More