By Mahima Sharan02, Oct 2023 06:08 PMjagranjosh.com
लोकप्रिय कोर्स
जब बात मास्टर्स कोर्स की आती है तो एमबीए सबसे लोकप्रिय कोर्स है। ज्यादातर युवाओं का रुझान एमबीए कोर्स की ओर बढ़ता जा रहा है।
जॉब ऑप्शन
एमबीए करने के बाद युवाओं के पास शानदार जॉब ऑप्शन होते हैं जिससे उनका भविष्य सुधर जाता है। साथ ही इस कोर्स में सैलरी पैकेज भी बहुत हाई है।
एमबीए कॉलेज
अगर आप भी एमबीए करने का बारे में सोच रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे कॉलेजों के नाम बनाए गए है जिनकी रैंकिंग भी बहुत अच्छी है और फीस भी बेहद कम है।
दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DTU)
DTU में दो साल का रेगुलर MBA कोर्स उपलब्ध है। आप यहां 2.9 लाख से कम पैकेज में एमबीए कर सकते है साथ ही अभ्यर्थियों का सालाना पैकेज 9.02 का होता है।
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (TISS)
इस विश्वविद्यालय में स्कोर के हिसाब से एडमिशन मिलता है। टाटा समूहों से जुड़े होने के कारण यहां की फीस मात्र 1.14 लाख रुपए है। वहीं, 27 लाख से ज्यादा का पैकेज मिलता है।
फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS)
यह भारत में टॉप रैंकिंग मैनेजमेंट कॉलेजों में से एक है जिसकी फीस करीब 2 लाख के आस-पास की है। यहां से बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे की OLA, PwC, L'Oreal योग्य उम्मीदवारों को सिलेक्ट करती है।
मैनेजमेंट साइंसेज डिपार्टमेंट
मैनेजमेंट कोर्स के लिए पुणे बेहद ही लोकप्रिय है। वहीं यहा की फीस मात्र 1.3 लाख रुपए है। इस कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए आपको CAT/XAT/MAT/CET/ATMA/MAH परीक्षा क्वालीफाई करनी होगी।
जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
यहां से आप 2 साल का रेगुलर ऑनलाइन एमबीए कोर्स कर सकते हैं। इसकी फीस 6 से 7 लाख की है। वहीं, शुरुआती पैकेज 27 लाख तक का मिल जाता है।
क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
यहां एडमिशन पाने के लिए आपको CAT/MAT/XAT/CMAT/ATMA एग्जाम क्वालीफाई करना बेहदी ही जरूरी है। उम्मीदवारों का सिलेक्शन बड़ी-बड़ी संस्थाओं में होता है।
BPSC TRE Result 2023: कहां और कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक