ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत देश


By Mahima Sharan01, Aug 2024 04:45 PMjagranjosh.com

दुनिया के सबसे खूबसूरत देश

दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां कि खूबसूरती आपका आंखों को चौंका सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि वहां जाने के बाद आप वहीं के हो कर रह जाएं। अगर आप अपनी आंखों को बेस्ट नजारों को कैप्चर करना चाहते हैं, तो यहां दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों की लिस्ट दी गई है।

इटली

इटली अपने आर्ट, हिस्ट्री और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। वेनिस की रोमांटिक नहरों और रोम के प्राचीन खंडहरों से लेकर यहां की हर चीज लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

न्यूज़ीलैंड

न्यूज़ीलैंड प्राचीन समुद्र तटों और फजॉर्डस से लेकर ज्वालामुखीय पठारों और हरे-भरे वर्षावनों तक अपनी सुंदरता से आपका दिल चुरा सकती है।

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह एक अल्पाइन सुंदरता है, जिसमें बर्फ से ढकी चोटियां, फ़िरोज़ा झीलें और घाटियों में बसे आकर्षक गांव हैं।

जापान

जापान की प्राचीन परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण इसे एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनाता है।

नॉर्वे

नॉर्वे की ऊबड़-खाबड़ तटरेखा, फजॉर्ड और उत्तरी रोशनी इसे प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक आकर्षक बनाती है।

ग्रीस

ग्रीस का ऐतिहासिक महत्व इसे एक बेस्ट डेस्टिनेशन बनाता हैं। सेंटोरिनी की सफेदी वाली इमारतें और नीले गुंबद वाले चर्च, एथेंस इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं।

कनाडा

कनाडा का विशाल जंगल और एडवेंचर के लिए प्रसिद्ध है। बैंफ और जैस्पर राष्ट्रीय उद्यानों के रॉकी माउंटेन उसे और खास बनाती है।

आज भी दुनिया के इन खूबसूरती को आपके आंखों में कैद कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

Interesting Fact: Check Out This Country Where Night Lasts For 40 Minutes