Msc के लिए देश के टॉप 8 कॉलेज


By Priyanka Pal23, Mar 2024 04:19 PMjagranjosh.com

आईआईटी जैम

IIT JAM स्कोर के बेसिस पर देश के सभी IITs और NITs में साइंस स्ट्रीम से MSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इंडिया के इन 8 कॉलेज में कर सकते हैं पढ़ाई।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

IIT मद्रास यहां से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स डिपार्टमेंट से दो साल के MSc कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। IIT JAM स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस

बेंगलुरु के इस इंस्टीट्यूट में दो साल का मास्टर्स ऑफ साइंस MSc लाइफ साइंसेज और केमिकल साइंसेज जैसे प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

दिल्ली में स्थित इस इंस्टीट्यूट से आप फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट से MSc कर सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

बॉम्बे, यहां से आप इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों की डिग्री ले सकते हैं। इसके अलावा यहां डिजाइन और आंत्रप्रेन्योरशिप से जुड़े 3 स्कूल और 40 रिसर्च सेंटर भी हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

कानपुर, यहां से आप केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स और स्टैटिसटिक्स में दो साल के MSc प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा फिजिक्स में MSc और PhD के साथ डुअल डिग्री प्रोग्राम में भी एडमिशन ले सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

खड़गपुर, यहां से केमिस्ट्री, जियोलॉजी, जियोफिजिक्स, मैथ्स, फिजिक्स, मेडिकल फिजिक्स, न्यूक्लियर मेडिसिन और मोलेक्युलर मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में MSc-PhD जॉइंट प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

रूड़की, यहां से केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, एप्लाइड जियोलॉजी, इकोनॉमिक्स में दो साल का MSc प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

गुवाहाटी, IIT गुवाहाटी में बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और फिजिक्स जैसे 11 डिपार्टमेंट्स हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Bihar Board Result Out: जारी हुआ रिजल्ट, इन सिंपल स्टेप्स में करें चेक