Harvard University के टॉप 7 ऑनलाइन कोर्सेस


By Priyanka Pal06, Jan 2025 02:58 PMjagranjosh.com

अगर आप हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कोई कोर्स करने के बारे में सोच रहे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको कौन से कोर्स करने चाहिए। आगे जानिए हार्वर्ड के ऑनलाइन टॉप कोर्सेस के बारे में।

कंप्यूटर साइंस

कंप्यूटर साइंस में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह कोर्स एकदम परफेक्ट है। अगर आप अपना करियर इस फील्ड में संवारना चाहते हैं, तो हार्वर्ड में इसके प्रोग्रामिंग और इसके बौद्धिक दायरे को शामिल किया गया है।

राइटिंग और स्पीकिंग

अगर आप राइटिंग और स्पीकिंग में मास्टर करना चाहते हैं, तो अमेरिकी राजनीतिक बयानबाजी पर फोकस करते हुए अपनी राइटिंग स्किल और भाषण सीख सकते हैं।

लीडरशिप

इसमें लीडरशिप के आधारभूत सिद्धांत, जटिल चुनौतियों का सामना करने और सही समय में सफल होने के लिए दूसरों को प्रेरित करने के बारे में जान सकते हैं।

डेटा साइंस

डेटा साइंस में बेहतरीन करियर बनाने वालों के लिए नया अवसर साबित हो सकता है ये कोर्स। जो डेटा साइंस में व्यावसायिक वातावरण में निर्णय लेने में सुधार करता है।

हैप्पीनेस मैनेजमेंट

साइकोलॉजी, तंत्रिका विज्ञान और दर्शन में अनुसंधान के बारे में जान सकते हैं। एक उद्देश्यपूर्ण, आनंददायक जीवन की खेती के लिए रणनीतियों का पता लगाना सीख सकते हैं।

उभरती अर्थव्यवस्था

यह पता लगाएं कि बिजनेस और नवाचार अर्थव्यवस्थाओं में जटिल सामाजिक समस्याओं से कैसे निपटते हैं।

डेटा प्राइवेसी

व्यक्तिगत डेटा के नैतिक और कानूनी पहलुओं पर गहनता से विचार करना, गोपनीयता संबंधी चिंताओं और निगरानी के प्रभाव को संबोधित करें।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

How Many Hours Does A Koala Sleep For?