लॉ के बाद इन सेक्टर में बनाएं शानदार करियर, मिलेगी मोटी सैलरी
By Mahima Sharan12, Jul 2024 06:00 PMjagranjosh.com
लॉ एक बहुत ही इंट्रेस्टिंग और उभरता हुआ क्षेत्र है। लॉ के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपको एल.एल.बी. करना होगा। आईए जानते हैं लॉ करने के बाद कितने ऑप्शन मिलते हैं-
वकील
एलएल.बी. करने के बाद वकील बनना सबसे आम विकल्प है। एक वकील का काम अपने मुवक्किल के केस को कोर्ट के सामने बेहतरीन तरीके से पेश करना और उसके पक्ष में फैसला दिलवाना होता है।
जज
जज बनना भारत में प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक है। जज बनना भी आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है। जज का काम अपने सामने केस के दोनों पक्षों को सुनना और फिर सही फैसला लेना होता है।
कॉर्पोरेट वकील
अगर आप स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस नहीं करना चाहते हैं, तो आप कॉर्पोरेट वकील बन सकते हैं। इनका काम कंपनी कानून, फाइनेंस एडवाइज और कानूनी सलाह देना है।
कानूनी सलाहकार
आप कानूनी सलाहकार भी बन सकते हैं। कानूनी सलाहकार वह व्यक्ति होता है जो विभिन्न क्षेत्रों में कानूनी सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
प्रोफेसर
शिक्षण को हमेशा सबसे अच्छे करियर विकल्पों में से एक माना जाता है, इसी तरह आप एलएलबी और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद प्रोफेसर बन सकते हैं।
सरकारी नौकरी
यह एक ग्रेजुएशन की डिग्री है जिसके बाद आप किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए ग्रेजुएशन की आवश्यकता होती है।
इन क्षेत्र में आप शानदार करियर बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ